Vastu Tips: सनातन धर्म में कुछ पेड़ व पौधे ऐसे होते हैँ जिनकी पूजा करना बहुत ही ज्यादा शुभ माना जाता है। कहा जाता है की इनकी पूजा करने से जीवन से जुड़ी हर समस्या और कष्ट लगभग खत्म हो जाते हैँ। वहीं, कुछ पेड़ व पौधे तो ऐसे होते हैँ जिनकी पूजा करने से आर्थिक तंगी भी दूर हो जाती है साथ ही माँ लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त होती है। ऐसे में आज हम आपको वास्तु के मुताबिक आज इन पेड़ की पत्तियों के बारे में बताने जा रहे हैँ, जो धन सम्पदा बढ़ाने में काफी हद तक कारगर साबित मानी जाती हैँ।
दरअसल, सनातन धर्म के अनुसार एक पुराने वृक्ष के बारे में आपने भी सुन रखा होगा और वो है अशोक का पेड़। अशोक के पेड़ की पत्तियां काफी ज्यादा शुभ मानी जाती हैँ और कहा तो इसे लेकर ये भी जाता है की ये जहाँ भी होती हैँ वहां किसी भी तरह की आर्थिक समस्या नहीं होती है। इतना ही नहीं आस पास के माहौल में लड़ाई झगड़े जैसी समस्याएं तक नहीं आती हैँ। ऐसे में यदि आपके घर या आस पड़ोस में लड़ाई झगड़ा होता रहता है तो अशोक के पेड़ को जरूर लगाएं। क्युंकि इस पौधे की खास बात ये भी है की इसे शांति का प्रतीक भी माना जाता है।
यदि आप भी आर्थिक तंगी को मजबूत बनाना चाहते हैँ तो ये उपाय कारगर हो सकते हैँ, जिनके बारे में आपको भी जरूर जानना चाहिए:
– दरअसल, अशोक के पेड़ की जो जड़ होती है कहा जाता है की वे धन को अपनी ओर आकर्षित करने में बहुत ही ज्यादा सक्षम होती है। ऐसे में यदि घर या घर के आस पास पेड़ नहीं लगा सकते हैँ तो इसलिये जड़ को ही रख लें। वास्तु के अनुसार इसकिये जड़ को ही घर पर रखने से आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलेगी।
– अगर प्रत्येक रविवार को अशोक के पेड़ में पानी डालते हैँ तो ऐसा करने से देवी देवता काफी ज्यादा खुश होते हैँ और आशीर्वाद देते हैँ की जीवन भर जिंदगी में किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं आएगी। साथ ही जीवन से हर प्रकार कि कलेश कि समस्या से भी मुक्ति मिलेगी।
– जिन भी स्टूडेंट्स का पढ़ने में मन नहीं करता है या इच्छा नहीं होती है उन्हें अपने किताबों के बीच में माँ सरस्वती जी का नाम लेकर इस पेड़ कि पत्तियों को बीचो बीच रखना चाहिए। ताकि पढ़ने में मन लगे और साथ में माँ सरस्वती जी का आशीर्वाद प्राप्त हो।