Vastu Tips For Money: साल 2025 कि शुरुआत हो चुकी है, ऐसे में अगर आप भी नए साल को सर्वश्रेष्ठ साल बनाना चाहते हैँ तो आज हम आपको कुछ आसान से उपाय बतायेंगे। वास्तु के अनुसार इन उपायों को अपनाने से जीवन में आने वाले सभी कष्ट दूर हो जाएंगे, साथ ही आर्थिक स्थिति भी दिन प्रतिदिन मजबूत होती जाएगी। ऐसे में इन वास्तु उपायों के बारे में आप भी जरूर जानिए:

साल 2025 में इन वास्तु उपायों को करें फॉलो:

घर में  करें ये काम

साल 2025 में अपने घर कि शुरुआत आप सभी लोग घर कि प्रॉपर तरीके कि साफ सफाई से कर सकते हैँ। घर के हर कोने को बिलकुल अच्छे से क्लीन करें। घर में मौजूद टूटी – फूटी प्रत्येक वस्तुओं को सही से रखें। बाकी जितनी भी बेकार और यूज़लेस वस्तुएं हैँ सबको फेंक दें। दरअसल, माँ लक्ष्मी जी को साफ सफाई बहुत पसंद है। ऐसे में घर कि साफ सफाई देख लक्ष्मी माँ कृपा जरूर बरसाएंगी।

घर में मौजूद शीशे का करें इस तरह से इस्तेमाल

घर में मौजूद शीशा यदि टूटा – फूटा सा है तो इसे आज ही अपने घर से बाहर करें। वहीं, इस बात का भी ध्यान रखें कि दरवाजों में बाहर कि ओर स्पेशली शीशा लगाने से बचें। इससे घर में नेगेटिविटी प्रवेश नहीं कर पाती है। दर्पण को सदैव वास्तु के मुताबिक लगाना ही शुभ माना जाता है।

घर में जरूर लगाएं पेड़ – पौधे

साल 2025 कि शुरुआत में इस बात पर अधिक ध्यान दें कि घर में पेड़ पौधों को जरूर लगाएं। घर में तुलसी और शमी के पौधे को तो अवश्य ही लगाएं। ऐसा करने से माँ लक्ष्मी जी और धन के देवता कुबेर जी कि कृपा प्राप्त होगी।

घर में रंगों का करें सही इस्तेमाल

वास्तु के अनुसार मानें तो रंगों का सही चयन करने से जीवन में काफी हद तक शांति मिलती है और घर संपन्नता से भरा हुआ रहता है। आप घर में सफ़ेद, पीला, पिंक या लाइट ब्लू रंग का कलर करवा सकते हैँ क्युंकि ये शुभता और पॉजिटिविटी का प्रतीक माने जाते हैँ।

घर में मुख्य द्वार से करें ये वास्तु उपाय

घर के मुख्य द्वार में पॉजिटिविटी का संचार होना अति आवश्यक होता है। ऐसे में मुख्य द्वार के आस पास अपनी मन पसंदीदा पेड़ व पौधों को लगा सकते हैँ। इसके अलावा ध्यान दें कि डस्टबिन को कभी भी मेन गेट के आस पास न रखें। इसे मुख्य द्वार से हमेशा दूर रखें।