Chana Palak Mix Saag : सर्दियों का मौसम आते ही ताजा ताजा हरे हरे साग बाजार में बहुत ही आसानी से मिल जाते हैं। आज एक बेहतरीन साग की रेसिपी लेकर आए हैं जिसके सेवन से आप न सिर्फ अपने मुंह का जायका बनाएंगे बल्कि सेहत भी बरकरार रखेंगे। आज की रेसिपी को बनाना बहुत ही आसान है और वह मिनटों में बनकर तैयार होती है।
आज हम मिक्स साग बनाएंगे इसके लिए हमें इसके लिए आप अपने मनपसंद साग का चुनाव कर सकते हैं। आज हम चना का साग और पालक को मिक्स करके एक बेहतरीन साग की रेसिपी बनाएंगे जिससे आपका न सिर्फ स्वाद बल्कि स्वास्थ्य भी बना रहेगा।
तो आइए जाने इस साग की रेसिपी को बनाने के लिए हमें किन-किन सामग्रियों की जरूरत पड़ेगी !
चना पालक साग बनाने की सामग्री :
- 250 ग्राम चना साग
- 250 ग्राम पालक
- आधा कटोरी कटा प्याज
- एक बड़ा चम्मच बारीक कटा अदरक
- एक बड़ा चम्मच बारीक कटा लहसुन
- 4 से 5 बारीक कटा हरी मिर्च
- दो बड़े चम्मच सत्तू का पाउडर
- एक आधा चम्मच जीरा
- दो बड़े चम्मच सरसों तेल
- स्वाद के अनुसार नमक
चना पालक साग बनाने की विधि :
साग बनाने के लिए सबसे पहले हम चना साग और पलक को अच्छी तरह धोके बारीक-बारीक काट लेंगे। अब एक कुकर में दोनों साग डालें और इसमें आधा चम्मच नमक और आधा गिलास पानी डालकर 5 से 6 सीट लगा ले। जब कुकर की सीट निकल जाए तो आप इसे मैशर की मदद से अच्छी तरह मैश करें और इसमें आधा कटोरी सत्तू डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
अब एक कड़ाही में दो बड़े चम्मच तेल गर्म करें। इसमें साग के लिए तड़का तैयार करेंगे। तेल जब अच्छी तरह गर्म हो जाए तो आप इसमें आधा चम्मच जीरा और बारीक कटा अदरक लहसुन डाल के एक से दो मिनट तक भूने। जब लहसुन अच्छी तरह पक जाए तब इसमें बारीक कटा प्याज डालें और 2 से 3 मिनट तक भूने।
प्याज जब अच्छी तरह भून जाए तो आप इसमें आधा चम्मच हल्दी और एक चम्मच नमक डालकर मैश किया हुआ सांग डालें। साग को अच्छी तरह भूने जब तक की साग का पूरा पानी न निकल जाए। साग में अगर पानी रहेगा तो साग का स्वाद बिगाड़ सकता है। आप चाहे तो इसमें एक चम्मच बेसन का भी प्रयोग कर सकते हैं इसे इसका स्वाद और भी बढ़ जाएगा।
तैयार है आपका बेहद स्वादिष्ट साग !
इसे आप मक्के की रोटी के साथ सर्व करें और इसका लुफ़्त उठायें।