Vastu Tips: व्यक्ति के जीवन में छोटी – छोटी बातों का शुभ और अशुभ दोनों ही तरीकों का असर पड़ता है। ऐसे ही वास्तु दोष के बारे में आज हम आपको डिटेल में बताने वाले हैँ, जो कि वास्तु दोष को दूर करने में बहुत काम आ सकते हैँ।
वास्तु दोष के मुताबिक मानें तो यदि आपके घर में कोई तिजोरो है तो उसके ऊपर कोई भारी – भारी सामान नहीं रखना चाहिए। इससे आप वास्तु दोष का शिकार भी हो सकते हैँ, साथ ही जीवन में एक से बढ़ कर एक कई समस्याएं भी झेलनी पड़ सकती हैँ।
यदि आपके घर में बात – बात पर लड़ाई झगड़ा, वाद विवाद जैसी समस्या होती रहती है तो आप वास्तु दोष का शिकार हो सकते हैँ। ऐसे में यदि आप वास्तु दोष को दूर करना चाहते हैँ तो सुबह और शाम को शंख बजाना चाहिए। इनसे निकलने वाली ध्वनि से आपके घर में जो भी नेगेटिविटी होगी वो समाप्त हो जाएगी।
ये तो आप भी जानते ही होंगे कि सनातन धर्म में तुलसी जी के पेड़ को बहुत ही ज्यादा शुभ माना गया है। शास्त्रों के अनुसार घर में नेगटिव ऊर्जा को दूर करने के लिए तुलसी जी का पौधा आपके बहुत काम आ सकता है। केवल इसके घर में होने से ही हर प्रकार कि नकारात्मक ऊर्जा लगभग समाप्त हो जाती है। इसलिये तुलसी जी के पास सुबह और शाम के समय दीपक को जरूर जलाएं।
वास्तु शास्त्र में बंद घड़ी को भी बहुत ही ज्यादा अशुभ बताया गया है। बंद घड़ी को तुरंत ही या तो सही करवाएं या इसे तत्काल अपने घर से बाहर कर दें। वास्तु के मुताबिक बंद घड़ी किस्मत को रोक देती है।
घर के मेन डोर में या बेड के नीचे चप्पल या जूतों को नहीं उतार कर रखना चाहिए। क्युंकि इन्हें रखने से माँ लक्ष्मी जी न केवल क्रोधित हो जाती हैँ बल्कि घर के कार्यों को करने में कई तरह कि मुश्किलों और अड़चनों का सामना करना पड़ता है। इसलिए इन्हें घर से दूर ही रखें।
वास्तु के मुताबिक टूटा हुआ शीशा भी घर में होना अशुभ होता है। दरवाजे के ठीक सामने कभी भी शीशे या दर्पण को नहीं लगाना चाहिए, क्युंकि व्यक्ति वास्तु दोष का शिकार हो सकता है।
वास्तु के मुताबिक यदि मानें तो भूल कर भी घर के मेन डोर हो या आँगन में कोई भी दूध वाले पौधों को नहीं लगाना चाहिए जैसे कि बरगद, आक, आदि। इन दूध वाले पौधों के घर में होने से व्यक्ति वास्तु दोष का शिकार हो सकता है।