Sarkari Exam : SSC Exam 2025 का सीजीएल टियर-2 और जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का एग्जाम शेड्यूल जारी हो चूका है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा इन दोनों परीक्षा की डेट को जारी कर दिया गया है। सीजीएल टियर-2 की परीक्षा का आयोजन जनवरी 2025 में और जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन फरवरी 2025 में होगा। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) के आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, 18 19 और 20 जनवरी 2025 को कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल टियर – 2 की परीक्षा आयोजित की जाएगी। साथ ही जीडी कांस्टेबल परीक्षा 4 फरवरी से लेकर 13 फरवरी तक और उसके बाद 17, 18, 19, 20, 21, 24 और 25 फरवरी 2025 तक आयोजित की जाएगी। आइये आगे SSC GD कांस्टेबल 2025 की एग्जाम और SSC CGL टियर-2 परीक्षा से संबंधित जानकारी को जानते हैं।

SSC GD Constable Bharti 2025

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती अभियान के द्वारा सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, एसएसबी, आईटीबीपी, असम राइफल्स, एसएसएफ और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) में कुल 39,481 पदों पर भर्ती की जाएंगी। SSC GD Constable 2025 भर्ती की आवेदन करने की लास्ट डेट 15 अक्टूबर, 2025 थी। साथ ही इसकी एप्लीकेशन फीस जमा करने और आवेदन फार्म में करेक्शन करने की छूट 5 से 7 नवंबर, 2024 तक दी गई थी।

SSC GD Constable Selection Process 

इस भर्ती अभियान के तहत कैंडीडेट्स का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा, मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा।

SSC CGL Tier 2 Exam 

अभी तक SSC CGL Tier-1 परीक्षा का रिजल्ट जारी नहीं किया गया है। लेकिन ऐसी संभावना है कि रिजल्ट कभी भी जारी हो सकती है। रिजल्ट जारी हो जाने के बाद से कैंडिडेट एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर तुरंत चेक कर सकते हैं। SSC CGL Tier-1 परीक्षा की आंसर-की 4 अक्टूबर को जारी कर दी गयी थी। इस परीक्षा की आपत्ति को दर्ज करने के लिए 8 अक्टूबर तक इसकी विंडो ओपन थी।

इस भर्ती अभियान के द्वारा केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालय एवं विभागों/ संगठनों/ संवैधानिक निकायों/ वैधानिक निकायों/ न्यायाधीकरणों आदि में ग्रुप ‘बी’ और ग्रुप ‘सी’ के 17,727 पदों को भरा जाना है।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी SSC की ऑफिसियल वेबसाइट ssc.gov.in को विजिट कर सकते हैं।

SSC CGL Tier 2 Exam and SSC GD Constable Exam 2025 Dates Notification : Click Here