Ampere Nexus EV: भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बढ़ती मांग को देखते हुए Ampere ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, Ampere Nexus EV, लॉन्च किया है। यह स्कूटर दो वेरिएंट्स में आता है – EX और ST। इस स्कूटर की खासियत यह है कि यह न सिर्फ पावरफुल है बल्कि इसकी डिजाइन और फीचर्स भी इसे एक प्रीमियम सेगमेंट का स्कूटर बनाते हैं।

अगर आप एक बेहतरीन इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश में हैं तो Ampere Nexus आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकता है। तो आइये हम आपको इसके बारे में पूरी जानकारी देते है।

Ampere Nexus EV के वेरिएंट्स और कीमत

Ampere Nexus EV दो वेरिएंट्स में आता है – Nexus EX और Nexus ST। Nexus EX की कीमत ₹1,09,900 (एक्स-शोरूम) है, जबकि Nexus ST की कीमत ₹1,19,900 (एक्स-शोरूम) है। इन दोनों वेरिएंट्स की कीमतें लॉन्च ऑफर के बाद बढ़कर ₹1,20,000 और ₹1,30,000 हो जाएंगी।

Read More:  मात्र 8,499 रूपये में खरीदें Realme का शानदार स्मार्टफोन, कम कीमत में देता है प्रीमियम डिज़ाइन और शानदार फीचर्स

Read More:  Team India: जसप्रीत बुमराह को मिलेगा ब्रेक, इस सीरीज से हुए बाहर

Ampere Nexus EV के परफॉर्मेंस

Ampere Nexus EV एक 4kW इलेक्ट्रिक मोटर से लैस है जो इसे 93kmph की टॉप स्पीड तक पहुंचाने में मदत करता है। यह स्कूटर तीन मोड्स में आता है – पावर मोड, सिटी मोड, और इको मोड। पावर मोड में स्कूटर की टॉप स्पीड 93kmph होती है, सिटी मोड में यह 63kmph है, और इको मोड में यह 42kmph तक रह हो जाती है।

Ampere Nexus EV के बैटरी और चार्जिंग

Ampere Nexus EV के बैटरी और चार्जिंग तो इसमें 3kWh LFP बैटरी दी गई है, जो 136km की रेंज प्रदान करती है। इस बैटरी को फुल चार्ज करने में 3 घंटे 20 मिनट का समय लगता है। कंपनी ने LFP टाइप बैटरी का इस्तेमाल इसलिए किया है क्योंकि यह भारतीय मौसम की गर्मी में बेहतर थर्मल स्टेबिलिटी प्रदान करती है। इस स्कूटर के साथ 15A चार्जर दिया जाता है, लेकिन आप 25A फास्ट चार्जर का इस्तेमाल कर सकते है।

Ampere Nexus EV के डिजाइन और फीचर्स

Ampere Nexus EV का डिजाइन सिंपल और आकर्षक है। इसमें फ्लैट बॉडी पैनल्स और कुछ क्रीज़ दिए गए हैं जो इसे एक बड़ा और प्रोपोर्शनल लुक देते हैं। यह स्कूटर चार कलर ऑप्शंस – Zanskar Aqua, Steel Grey, Indian Red, और Lunar White में उपलब्ध है। इसमें 12-इंच के अलॉय व्हील्स लगे हैं जिनमें MRF के टायर्स लगाए गए हैं। फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। इस स्कूटर की ग्राउंड क्लीयरेंस 170mm है जो इसे हर तरह की सड़क पर चलाने के लिए बेहतर बनाती है।

Ampere Nexus EV के कनेक्टिविटी

Ampere Nexus EV के ST वेरिएंट में 7-इंच का टचस्क्रीन और TFT डिस्प्ले दिया गया है, जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आता है। राइडर अपने फोन को कंसोल से कनेक्ट कर कॉल्स और मैसेज की जानकारी देख सकता है। इसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन की सुविधा भी है। Nexus EX वेरिएंट में 6.2-इंच का सेगमेंटेड LCD डिस्प्ले दिया गया है। हालांकि इसमें नेविगेशन, म्यूजिक कंट्रोल्स और ऑटो डे/नाइट मोड जैसी सुविधाएं नहीं हैं।

Read More: सिर्फ 7,499 रुपए में बिक रहा Realme का फाड़ू स्मार्टफोन, डील निकलने से पहले करें बुक

Read More: Mahindra Thar Roxx: लॉन्च से पहले सामने आए सभी फीचर्स, जानें कीमत

मुकाबला

Ampere Nexus का मुकाबला TVS iQube, Ola S1 रेंज, और Ather Rizta जैसे प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से होगा। हालांकि Ampere का ब्रांड रीकॉल अभी कम है लेकिन इसके स्टाइलिश डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस के कारण यह बाजार में अपनी जगह बना सकता है।

Latest News