Aaj Ka Rashifal 18 September: अगर हिन्दू पंचांग के मुताबिक मानें तो 18 सितम्बर 2024 को यानी कि आज भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष में पूर्णिमा तिथि पड़ रही है। पूर्णिमा की तिथि सुबह 8 बजकर 4 मिनट तक रहेगी, फिर आश्विन महीने की प्रतिपदा तिथि शुरू होगी। आज ही पूर्वभाद्रपद नक्षत्र भी रहेगा। ऐसे में जानते हैं कि कैसे रहने वाला है इन 12 राशियों के जातकों का दिन? जानिए आज के दिन के बारे में सबकुछ।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को थोड़ा सतर्कता बरतने की जरूरत है क्यूंकि इन्हें दोस्ती से लेकर के रिलेशनशिप में धोखा तक मिल सकता है। वहीं, लड़ाई-झगड़े से भी हो सके उतना बचें। नौकरी कर रहे हैं तो बॉस से बिन बात के बहस करने से बचें। साथ ही हनुमान चालीसा के पाठ से इनके जीवन में आने वाली ढेरों समस्याएं दूर हो सकती हैं। इसलिए जब भी समय मिले तो पाठ जरूर करें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा लेकिन इन्हें बिन बात के लड़ाई झगड़े से बचना चाहिए। अगर परिवार में बड़े-बुजुर्ग कोई बात कर रहे हों तो उसे सुन लें और बहस करने से बचें। साथ ही कारोबार में बढ़ोतरी होने की पूरी सम्भावना है। मन में ख़ुशी और आज प्रसन्नता रहेगी। अपने दिन और और ज्यादा अच्छा बनाने के लिए तुलसी माता का आशीर्वाद ले लें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों का नौकरी और पढ़ाई-लिखाई से जुड़े कार्यों में मन लगा रहेगा। उम्मीद है कि आज प्रमोशन भी देखने को मिलेगा। किसी नए बिजनेस की शुरुआत होने की पूरी सम्भावना है। किसी तीर्थ यात्रा का प्लान कर रहे हैं तो भी वो कार्य जरूर पूरा होगा। आज के दिन सुबह गौ माता जहाँ भी दिखें उन्हें रोटी खिला के आशीर्वाद लेना न भूलें।

कर्क

कर्क राशि के जातकों को बात-बात पर आक्रोश आने की आदत को सही करना चाहिए, वरना आज ये इनके लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। आज शाशन सत्ता के पूरे सहयोग से आप आगे बढ़ेंगें। गरीब व्यक्ति को आटा आज के दिन दान करना न भूलें, ये इनके लिए बहुत शुभ होगा।

सिंह राशि

अपनी वाणी को मधुर रखेंगें तो आज बिगड़े काम बनने की भी पूरी सम्भावना है। आज आपको मनचाहा उपहार मिल सकता है। वहीं, आत्मविश्वास में आज के दिन काफी ज्यादा वृद्धि देखने को भी मिल सकती है। सूर्य ढलने के पहले वहीं सूरज देवता को जल जरूर अर्पित करें।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार, दोस्तों और बॉस का पूरा सपोर्ट आपके साथ होगा। नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो भी सक्सेस मिलेगी। मन में शांति बनी रहेगी। कन्या राशि के जातकों को सुबह के समय गौ माता को एक रोती जरूर खिलाना चाहिए।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को आज जीवनसाथी और परिवार का पूरा सहयोग प्राप्त होगा अगर वो किसी नए काम को करने का विचार कर रहे हैं। ये जातक आज घूमने का प्लान कर रहे हैं तो जाने की पूरी सम्भावना है। किसी काम को लेकर मित्र का सहयोग भी प्राप्त हो सकता है। सुबह के समय किसी गरीब को अन्न दान करना न भूलें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को आज विनम्रता से पेश आना चाहिए। वहीं, आज के दिन कुछ भी बाहर का खाने से बचें। शाम के समय हनुमान चालीसा का पाठ करें। वहीं, गाय को रोटी खिलाने से आज सारे बिगड़े काम ठीक होने की पूरी उम्मीद है।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों को आज ऑफिस या बिजनेस में अच्छा खासा प्रॉफिट हो सकता है। बस इन्हें अपनी सेहत के प्रति थोड़ा सजग रहने की जरूरत है। ज्यादा पैसे खर्च न करें। वहीं, गौ माता को दोपहर के समय खुद लंच करने से पहले एक रोती खिलाना न भूलें।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों को शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। इनकी धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। इतना ही नहीं सभी सामजिक कार्यों में अधिक रुचि बढ़ेगी। किसी पुराने मित्र के पूरे सहयोग से बिगड़े काम भी बनेगें। वहीं, इस राशि के जातकों को सुबह कुत्त्ते को भोजन कराना नहीं भूलना चाहिए।

कुम्भ राशि

आज कुम्भ राशि के जातकों का दिन काफी ज्यादा अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास और धैर्यता की कमी बस इन जातकों को अपने भीतर नहीं होने देनी है। जीवन में सफलता हासिल करने के लिए इन्हें स्पेशली आज शाम को शनि जी के मंदिर में दर्शन जरूर करने जाना चाहिए।

मीन राशि

कार्यक्षेत्र में बड़ा परिवर्तन का योग आज बन रहा है। इनके कारोबार में भी आज अच्छा खासा विस्तार देखने को मिलेगा। वाणी में काफी ज्यादा मधुरता आयगी। अगर अपनी दिमाग की क्षमता को मजबूत करना चाहते हैं तो गाय और कुत्ते को रोजाना भोजन कराएं। वहीं, इस राशि के जातक आज के दिन हनुमान जी के मंदिर जाकर भगवान का आशीर्वाद लें।

Latest News