Maruti Cars Discount: अगस्त के महीने पर हमें कई बंपर कार डिस्काउंट देखने को मिल रहे हैं। सभी कंपनियां अपनी बेस्ट सेलिंग कारों पर अच्छा छूट दे रही है। इसी बीच मारुति ने भी अपनी अरेना मॉडल पर अच्छे डिस्काउंट ऑफर किए हैं। यह डिस्काउंट अर्टिगा को छोड़कर सभी मॉडल पर मिल रहा है और आप इसका फायदा 31 अगस्त तक उठा सकते हैं।
Maruti Alto K10 का डिस्वाउंट
किसानों के लिए पोस्ट ऑफिस की शानदार स्कीम, इतने महीने में दोगुना मिलेगा पैसा!
मारुति अल्टो K10 पर भी काफी अच्छा डिस्काउंट मिल रहा है। इसके सभी वेरिएंट्स पर ₹15000 का एक्सचेंज और 2100 रुपए का कॉर्पोरेट बोनस दिया जा रहा है। इसके अलावा सीएनजी वेरिएंट पर ₹40000 की छूट है, जिसमें ₹25000 का कैश डिस्काउंट शामिल है। वहीं अगर आप इसका हायर वेरिएंट खरीदने जाएंगे तो वहां आपके कुल 57100 की बचत होगी।
Maruti WagonR का डिस्काउंट डिटेल
मारुति की बेस्ट सेलिंग कारों में से एक वेगनर पर 67100 का डिस्काउंट दिया जा रहा है इसके मैन्युअल और ऑटोमेटिक वेरिएंट पर 30000 और ₹35000 का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा इसके सभी वेरिएंट्स पर ₹15000 का एक्सचेंज, ₹2100 का कॉरपोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है।
इसके अलावा अगर आप मारुति वेगनर खरीदने हैं तो इस पर आपको ₹20000 का एडिशनल छूट और ₹5000 का एडिशनल एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा सकता है।
Maruti Eeco का डिस्काउंट
देश की सबसे सस्ती 7 सीटर कार मारुति ईको के पेट्रोल वेरिएंट पर ₹30000 की छूट मिल रही है। वहीं इसके सीएनजी वेरिएंट पर ₹10000 का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इसके भी सभी वेरिएंट पर ₹15000 का एक्सचेंज बोनस मिलता है। आपको बता दे कि अभी मारुति ईको (Maruti Eeco) की एक्स शोरूम कीमत 5.32 लाख रुपए से लेकर 6.58 लाख रुपए तक है।
पुरानी और नई Maruti Swift का ऑफर
Anupama Spoiler: अनुज अस्पताल से हुआ गायब, अनुपमा को मिलेगा इसका कॉन्ट्रैक्ट, जागेगी उम्मीद की आशा!
मारुति के पुराने जेनरेशन मॉडल और नए मॉडल पर अलग-अलग डिस्काउंट दिया जा रहा है। जहां पुरानी स्विफ्ट पर ₹25000 की छूट मिल रही है। वही नई स्विफ्ट के ऑटोमैटिक वेरिएंट पर ₹35000 का डिस्काउंट मिलता है।
पुरानी स्विफ्ट पर के सभी वेरिएंट पर ₹10000 का एक्सचेंज डिस्काउंट वहीं नई स्विफ्ट पर 15000 रुपए का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। वहीं इसके सीएनजी वेरिएंट पर सिर्फ एक्सचेंज बोनस का लाभ मिलेगा। नई मारुति स्विफ्ट की बात करें तो उसके भी सभी वेरिएंट पर ₹15000 का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है।
मारुति ब्रेजा पर भी काफी अच्छा डिस्काउंट मिल रहा है। इस पर 42000 का डिस्काउंट मिल रहा है। वही इसके अलग-अलग मॉडल पर अलग-अलग डिस्काउंट दिया जा रहा है। आप अपने नजदीकी शोरूम पर जाकर इसकी पूरी डिटेल अच्छे से ले सकते हैं।