Shardiya Navratri 2024: शारदीय नवरात्र हर वर्ष खूब धूम धाम से मनाया जाता है। यदि पंचांग के अनुसार मानें तो हर वर्ष में चार नवरात्रि पड़ती हैं। वहीं, इस बार शारदीय नवरात्रि आने वाली है, जो अक्टूबर के माह में पड़ने वाली है। शारदीय नवरात्रि के दौरान माँ दुर्गा जी के संग उनके नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा अर्चना की जाती है। साल 2024 की नवरात्रि काफी ज्यादा शुभ मानी जा रही है क्यूंकि ये पूरे नौ दिनों की होगी।

ऐसे में जानते हैं कि कब है शारदीय नवरात्रि ? (Shardiya Navratri 2024 Date)

अगर हिन्दू पंचांग के अनुसार देखें तो आश्विन महीने की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 3 अक्टूबर को सुबह के 12 बजकर 19 मिनट से हो रहा है। इसकी समाप्ति 4 अक्टूबर की सुबह 2 बजकर 58 मिनट पर होगी। अगर उदया तिथि के हिसाब से देखें तो शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर 2024, गुरुवार से आरम्भ होगी। इसके साथ ही शारदीय नवरात्रि का समापन भी 12 अक्टूबर 2024, शनिवार के दिन ही होगी।

शारदीय नवरात्रि घटस्थापना का मुहूर्त 2024 (Shardiya Navratri 2024 Ghatasthapana Muhurat)

हिन्दू पंचांग के मुताबिक, नवरात्रि के पहले दिन विधि विधान से माँ शैलपुत्री की पूजा अर्चना करने के साथ कलश स्थापना करने का विधान है। कलश स्थापना आप 3 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 19 मिनट से लेकर 7 बजकर 23 मिनट तक कर सकते हैं। साथ ही अभिजित मुहूर्त 11 बजकर 52 मिनट से लेकर 12 बजकर 40 मिनट पर होगा।

नवरात्रि के शुभ अवसर पर माँ दुर्गा जी किसपर सवार होकर आएंगी

बताते चलें कि इस वर्ष शारदीय नवरात्रि की शुरुआत गुरूवार के दिन से हो रही है। इसलिए गुरूवार के दिन माता रानी डोली में बैठकर के आएंगी। मान्यता अनुसार माँ दुर्गा का डोली में आना सुख-समृद्धि का प्रतीक होता है।

ये है शारदीय नवरात्रि का कैलेंडर (Shardiya Navratri 2024 Calendar)

नवरात्रि का पहला दिन- माँ शैलपुत्री की पूजा – 3 अक्टूबर 2024

नवरात्रि का दूसरा दिन- माँ ब्रह्माचारिणी की पूजा- 4 अक्टूबर 2024

नवरात्रि का तीसरा दिन- माँ चंद्रघंटा की पूजा- 5 अक्टूबर 2024

नवरात्रि का चौथा दिन- माँ कुष्मांडा की पूजा- 6 अक्टूबर 2024

नवरात्रि का छठा दिन- माँ कात्यायनी की पूजा- 7 अक्टूबर 2024

नवरात्रि का सातवां दिन- माँ कालरात्रि की पूजा- 8 अक्टूबर 2024

नवरात्रि का आठवां दिन- माँ सिद्धिदात्री की पूजा- 9 अक्टूबर 2024

नवरात्रि का नौवां दिन- माँ महागौरी की पूजा- 10 अक्टूबर 2024

Latest News