Tata Motors ने हाल ही में अपनी फेमस SUV Tata Punch को नए और बेहतर फीचर्स के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। यह SUV अब ₹6.12 लाख की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत ₹9.45 लाख तक जाती है। नई Tata Punch में कई नए सेगमेंट-लीडिंग फीचर्स जोड़े गए हैं तो चलिए जानते हैं इस SUV में क्या नई फीचर्स जोड़े गए है।

2024 Tata Punch के वेरिएंट्स

नई Tata Punch अब 10 वेरिएंट्स में उपलब्ध है जो इस प्रकार है

Read More – Honda City 2024: 20 किलोमीटर के माइलेज के साथ धूम मचा रही है होंडा की यह गाड़ी

Read More – Mahindra Bolero: जल्द ही लॉन्च होने वाला है Bolero का नया एडिशन Nexon से होगा मुकाबला

  • Pure
  • Pure (O)
  • Adventure
  • Adventure Rhythm
  • Adventure S
  • Adventure+ S
  • Accomplished+
  • Accomplished+ S
  • Creative+
  • Creative+ S

2024 Tata Punch के फीचर्स

नई 2024 Tata Punch में कई नए और बेहतरीन फीचर्स जोड़े गए हैं। इसमें अब 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो कि वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी के साथ आता है। इसके साथ ही वायरलेस फोन चार्जर, आगे की ओर आर्मरेस्ट के साथ एक बड़ा कंसोल और टाइप-C USB फास्ट चार्जर जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।

इसके अलावा रियर इसमें AC वेंट्स भी जोड़े गए हैं, जिससे गाड़ी के अंदर की कूलिंग और भी बेहतर हो गई है। खासतौर पर इसके एडवेंचर ट्रिम में सनरूफ का फीचर जोड़ा गया है जिससे यह और ज्यादा किफायती हो गया है।

2024 Tata Punch के इंजन

नई 2024 Tata Punch में 1.2 लीटर, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स के साथ आता है। इसके अलावा इस SUV में पेट्रोल-CNG बाय-फ्यूल विकल्प भी दिया गया है। यह इंजन 87 bhp की पावर 6,000 rpm पर जेनेरेट करता है, जिससे यह ड्राइविंग के दौरान शानदार परफॉर्मेंस देती है।

2024 Tata Punch की कीमत

नई Tata Punch SUV की शुरुआती कीमत ₹6.12 लाख रखी गई है। वहीं इसके टॉप वेरिएंट की कीमत ₹9.45 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है। इसके अलावा Tata Motors ने यह भी घोषणा की है कि इस SUV पर ₹18,000 तक के ऑफर दिए जा रहे हैं। Tata Punch 2024 का नया वर्जन न केवल डिजाइन में अपनी पुरानी पहचान को बरकरार रखता है बल्कि इसमें जोड़े गए नए फीचर्स इसे और भी ज्यादा आकर्षक बनाते हैं।

Read More – Bajaj platina 125: 125 सीसी सेगमेंट की सबसे बेस्ट बाइक है बजाज की यह बाइक

Read More – मार्केट में मचाने धूम फिरसे आ रही है Mahindra की नई कार, जानिए क्या लाएगी अब नया

चाहे वह 10.25 इंच का टचस्क्रीन हो या किफायती सनरूफ, इस SUV में दिए गए फीचर्स इसे अपनी श्रेणी में एक बेहतरीन विकल्प बनाते हैं। कीमत के हिसाब से भी यह SUV काफी किफायती है जिससे यह भारतीय बाजार में अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रही है। अगर आप एक कॉम्पैक्ट SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो Tata Punch 2024 आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।

Latest News