Ghee Benefits: घी का इस्तेमाल स्वास्थ्य के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है इससे सेहत से जुड़ी कई सारी गंभीर बीमारियां दूर हो जाती हैं। वहीं, आयुर्वेद के अनुसार मानें तो भी घी को बहुत ही ज्यादा लाभदायक और फायदेमंद बताया गया है। घी में कई तरह के पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं जैसे कि पोटैशियम, विटामिन डी, कैल्सियम, फ़ास्फ़रोस आदि। ये त्वचा से लेकर के बालों की सेहत को स्वस्थ बना के रखते हैं। इतना ही नहीं घी में एंटीऑक्सीडेंट गुण भी पाए जाते हैं।

ऐसे में जानते हैं कि अगर आप भी घी का सेवन रोज करते हैं तो इससे स्वास्थ्य को किस तरीके के फायदे मिलते हैं:

घी से सेहत को मिलते हैं ये अनगिनत लाभ:
हेल्थी फैट से ये होता है भरपूर

घी में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा भरपूर पाई जाती है। वहीं, गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में ये काफी ज्यादा असरदार और फायदेमंद माने जाते हैं। इसके आलावा दिल से जुड़ी बीमारियों को भी घी का सेवन फायदा पंहुचा सकता है। इसलिए घी का सेवन जरूर करें।

पाचन तंत्र को बनाता है मजबूत

घी पाचन तंत्र को मजबूत बना के रखने में भी असरदार होता है। ये आँतों के लुब्रिकेट करके डाइजेस्टिव सिस्टम को भी मजबूत बनाता है। घी के सेवन से आँतों की सेहत भी मजबूत होती है। इसके आलावा कैंसर की समस्या भी दूर होती है।

बेहतर इम्मुनिटी

घी में ब्यूटिरिक नामक एसिड मौजूद होता है। जो कि बिमारियों को दूर करने में असरदार होता है। इसके आलावा ये पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। अगर इम्मुनिटी को मजबूत बनाना चाहते हैं तो तो घी का सेवन जरूर करें।

स्किन में लेकर आता है निखार

घी के रोजाना सेवन से फेस में नेचुरल चमक आती है। क्यूंकि इसमें ओमेगा 3 जैसा पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा ये मेमोरी को भी बूस्ट करता है। इसके आलावा मेमोरी और एकाग्रता में भी सुधार करता है। घी के सेवन से स्किन हाइड्रेट भी रहती है। इसमें पाएं जाने वाले विटामिन्स स्किन टाइट रहेगी।

एक दिन कितना करें घी का सेवन

एक दिन में एक से दो चम्मच घी खाने की सलाह दी जाती है। ये व्यक्ति के अपच की समस्या को दूर करने में बहुत ही ज्यादा मददगार होता है।

Latest News