Arjun Tendulkar: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के लाडले बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) बीते कई सालों से क्रिकेट में अपनी खास पहचान बनाने की कोशिश में लगे हुए हैं। लेकिन अब तक उनकी कोशिशें सफल नहीं हो पाई हैं और अब उनकी कोशिशों का सफल होना भी काफी मुश्किल लग रहा है क्योंकि उनके अपने पिता यानी मास्टर ब्लास्टर ने ही उन्हें धोखा दे दिया है। आइए जानते हैं कि आखिर अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को किस तरह से खुद के पिता से ही धोखा मिला है।

Arjun Tendulkar को मिला धोखा

दरअसल, अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) साल 2021 सीजन में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का हिस्सा बने थे और तब से लेकर अब तक वह इसी टीम का हिस्सा हैं। इस दौरान उन्होंने साल 2023 में मुंबई के लिए डेब्यू किया था। मगर अब खबर आ रही है कि मुंबई इंडियंस ने उनको टीम से रिलीज करने का फैसला कर लिया है और इस फैसले से खुद उनके पिता यानी सचिन तेंदुलकर भी सहमत हैं।

मुंबई से बाहर जाने वाले हैं अर्जुन तेंदुलकर

मीडिया रिपोर्ट्स में मिली जानकारी के अनुसार आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने अपनी रणनीति बनाना शुरू कर दिया है और उस रणनीति के तहत अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को भी रिलीज किया जा सकता है। हालांकि अभी ऑफीशियली इसको लेकर कोई खबर सामने नहीं आई है।

लेकिन ऐसा होने के 100 फीसदी आसार हैं, क्योंकि मेगा ऑक्शन होने की वजह से मुंबई हद से हद तीन से चार खिलाड़ियों को ही रिटेन कर सकती है। आईपीएल 2025 के लिए मुंबई इंडियंस किन खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है इसके बारे में जानने के लिए आप नीचे दिए हुए आर्टिकल को पढ़ सकते हैं।

अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल करियर

24 वर्षीय फास्ट बोलिंग ऑल राउंडर अर्जुन तेंदुलकर के अगर आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक पांच मैच खेले हैं, जिसमें उनके बल्ले से 13 रन निकले हैं। इसके अलावा पांच मैचों में उन्होंने तीन विकेट भी चटकाए हैं। ऐसे में अब देखना होगा कि अगर मुंबई उन्हें रिलीज करती है तो आईपीएल 2025 में वह किस टीम के लिए खेलते दिखाई देंगे और क्या इस सीजन आईपीएल में वह चमक सकेंगे।

यह भी पढ़ें: आईपीएल 2025 के लिए इन खिलाड़ियों को रिटेन करेंगी नीता अंबानी, सूर्या-रोहित के साथ 9 अन्य स्टार खिलाड़ी बाहर

Latest News