Rohit Sharma Mumbai Indians: आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में शीर्ष पर आने वाले रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने साल 2011 में बतौर खिलाड़ी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को ज्वाइन किया था और तब से लेकर अब तक वह इसी टीम का हिस्सा बने हुए हैं। लेकिन आगामी सीजन (IPL 2025) में वह किसी अन्य टीम के लिए खेलते दिखाई दे सकते हैं।
बता दें कि सिर्फ रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ही नहीं बल्कि उनके साथ मुंबई के दो अन्य स्टार खिलाड़ी भी किसी दूसरी टीम में जा सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि आखिर वह दो खिलाड़ी कौन हैं, जो हिटमैन के साथ अन्य टीम में जा सकते हैं।
मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ सकते हैं Rohit Sharma
दरअसल, रोहित शर्मा (Rohit Sharma) मुंबई इंडियंस की साल 2013 से कप्तानी कर रहे थे और 2023 तक उन्होंने इस टीम को पांच आईपीएल ट्रॉफी जिताई थी। लेकिन इसके बावजूद बीते सीजन के आगाज से पहले मैनेजमेंट ने उन्हें कप्तानी से हटा दिया और हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को कप्तानी सौंप दी थी, जोकि उन्हें बिल्कुल भी सही नहीं लगा था।
इस वजह से हिटमैन कई बार कहते दिखाई दिए थे कि इस सीजन के बाद वह मुंबई का साथ छोड़ देंगे और अब कई रिपोर्ट्स आ रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि उन्होंने मुंबई का साथ छोड़ने का पूरा फैसला कर लिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार वह एलएसजी (LSG) के लिए खेल सकते हैं और सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) व जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) भी मुंबई से बाहर जा सकते हैं।
सूर्यकुमार यादव व जसप्रीत बुमराह भी छोड़ सकते हैं मुंबई का साथ
बता दें कि मुंबई इंडियंस ने जिस तरह से हार्दिक पांड्या को अचानक से कप्तान बनाया था। उससे टीम के ज्यादातर खिलाड़ी खुश नहीं थे। ऐसे में काफी आसार हैं कि सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह भी मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ सकते हैं। हालांकि अभी जब तक आधिकारिक तौर पर इसका ऐलान नहीं हो जाता कुछ नहीं कहा जा सकता है।
लेकिन ऐसा होने के 99% आसार दिखाई दे रहे हैं। चूंकि आईपीएल 2024 (IPL 2024) के आगाज से पहले ही दोनों खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया के जरिए इनडायरेक्ट तरीके से अपनी नाराजगी जाहिर की थी।
Big Breaking:
According to some reports, Rohit Sharma’s journey with Mumbai Indians has ended.#RohitSharma #MumbaiIndians BCCI India C #TriptiiDimri #ShehnaazGill #RajkummarRao #RuturajGaikwad pic.twitter.com/zC1J9HODAJ
— Cricket Kota Factory (@cricketkot44370) September 12, 2024
यह भी पढ़ें: सिर्फ 10 रन बनाकर इतिहास रच देंगे रोहित शर्मा, 2024 में ऐसा करने वाले बनेंगे पहले खिलाड़ी