“Chiken 65 Recipe”- अगर आप नॉन वेजेटेरियन है तो, चिकेन के कई डिशेस आपने ट्राई किये होंगे। चिकेन 65 बहुत ही स्वादिष्ट और मजेदार डिश है। आपने इस डिश को बहुत बार रेसुरेन्ट या फिर पार्टी में खाया होगा, लेकिन घर पर ये डिश आप नहीं बना पाते है। तो चिंता न करे, आज हम बहुत ही स्वादिष्ट चिकेन 65 बनाना सीखेंगे।

कुल 6 लोगो के लिए

“चिकेन 65” बनाने की सामग्री

  1. 1 kg चिकेन
  2. 4 चमच्च अदरक लहसुन का पेस्ट
  3. 3 चमच्च लाल मिर्च पाउडर
  4. 1 चमच्च धनिया पाउडर
  5. 1 चमच्च हल्दी पाउडर
  6. 1 चमच्च जीरा पाउडर
  7. 1 चमच्च काली मिर्च पाउडर
  8. 4 चमच्च मैदा
  9. 4 चमच्च कॉर्नफ्लोर
  10. 4 चमच्च गरम मसाला पाउडर
  11. 4 हरी मिर्च
  12. 4 चमच्च चिल्ली सॉस
  13. 4 चमच्च टोमेटो सॉस
  14. हरा धनिया
  15. 4 हरी मिर्च
  16. 2 अंडा
  17. 1 निम्बू

“चिकेन 65” बनाने की विधि

सबसे पहले सभी सामान को एक जगह रख लीजिए। आइये अब चिकेन 65 बनाना शुरू करते है।

स्टेप 1

सबसे पहले चिकेन के पीसेस को अच्छे से धोकर एक प्लेट में पानी गारकर निकाल लेंगे। अब इस बाउल में चिकेन पीसेस को डाले इसमें 2 अंडा, 1 निम्बू का रस, 4 चमच्च कॉर्न फ्लोर, 4 चमच्च मैदा, 1 चमच्च धनिया पाउडर, 1 चमच्च हल्दी पाउडर, 1 चमच्च काली मिर्च पाउडर, 1 चमच्च जीरा पाउडर, 2 चमच्च अदरक लहसुन का पेस्ट, 3 चमच्च लाल मिर्च पाउडर, 2 चमच्च नमक डाल के अच्छे से मिला ले।

अच्छे से मिलाने के बाद, इसे ढककर आधे घंटे के लिए मैरीनेट होने छोड़ दे।

स्टेप 2

अब गैस पर एक कढ़ाई चढ़ाये। अब कढ़ाई में 300 ग्राम तेल डालकर गर्म कर ले। अब मैरीनेट किये हुए चिकेन पीसेज को तेल में डालकर छान ले। सभी पीसेज को छान के रख ले।

स्टेप 3

अब गैस पर कढ़ाई चढ़ाये, कढ़ाई को अच्छे से गर्म कर ले। जब कढ़ाई गर्म हो जाये तो उसमे 1/2 कप तेल डाले, अब तेल को गर्म होने दे। जब तेल गर्म हो जाये तो इसमें कटी हुई 4 हरी मिर्च, 2 चमच्च लहसुन अदरक का पेस्ट डालके अच्छे से पका ले।

अब इसमें 4 चमच्च चिल्ली सॉस, 4 चमच्च सोया सॉस, 4 चमच्च टोमेटो सॉस, नमक, 4 चमच्च गरम मसाला डालकर अच्छे से मिला ले। अब इसमें फ्राई किये हुए चिकेन डालके अच्छे से मिला ले। अब इसे 7 मिनट तक पकने दे।

Read More: “kheer Recipe” आइये घर पर बनाये स्वादिष्ट ‘खीर’, स्वाद होगा लाजवाब !
Read More: “Sambar Recipe” 1 घंटे में बनाये लाजवाब सांभर रेसिपी!

स्टेप 4

अब आपका चिकेन 65 तैयार है। हरे धनिये से गार्निश करके इसे रोटी या पराठे के साथ सर्व करे।

Latest News