Tarot Card Predictions September 10: मंगलवार का दिन शास्त्रों और पुराणों के अनुसार भी काफी ज्यादा शुभ माना गया है। कहा जाता है कि अगर हनुमान जी की आज यानी कि मंगलवार के दिन पूजा विधि विधान से किया जाए तो उनकी कृपा सदैव बरसती है। आज हम आपको टैरो कार्ड के द्वारा ये बताएंगें कि मंगलवार का दिन आपके लिए कैसा साबित होगा। कौन सी ऐसी राशियां हैं, जो करियर, बिजनेस, जॉब और लव लाइफ के क्षेत्र में मुकाम हासिल करेंगी। जानिए क्या कहती है टैरो कार्ड की भविष्यवाणी।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी ज्यादा अच्छा रहने वाला है। आज इनके ऊपर हनुमान जी की विशेष कृपा रहेगी। वर्कप्लेस में भी इनकी बॉस से लेकर मैनेजर्स तक तारीफें करते नहीं थकेंगें। साथ ही छोटे से ट्रिप में भी जाना हो सकता है।

लकी कलर: येलो

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है। इन्हें खासतौर पर आज आर्थिक रूप से खुद के ऊपर कड़ी नजर रखने की जरूरत है। क्यूंकि अगर कंट्रोल नहीं किया तो जरूरत से ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है, जिसका सीधा असर बैंक बैलेंस के ऊपर पड़ेगा। इसके अलावा अगर शादी के लिए रिश्ते ढूंढ रहे हैं तो रिश्ते आ सकते हैं।

लकी कलर: पिंक

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। लेकिन इन्हें ऑफिस वर्क प्लेस में काम को लेकर थोड़ा स्ट्रेस हो सकता है। इसके अलावा जो लोग घूमने का प्लान बीते कुछ दिनों से बना रहे हैं, वो भी सफल हो सकता है।

लकी कलर: रेड

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों को आज के दिन भगवान हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त होगी। वहीं, अपने काम में प्रगति करेंगें कि इनके खुद के ऑफिस वर्कर को जलन हो सकती है। यदि किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो आपको नेर्तत्व करने का अवसर मिलेगा।

लकी कलर: पर्पल

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक आज किसी से भी ज्यादा बहस करने से बचें, क्यूंकि इनकी लड़ाई-झगड़े होने की काफी ज्यादा सम्भावना है। प्रॉपर्टी को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। वहीं, रिलेशनशिप में भी तो भी आज थोड़ी बहुत समस्यायों का सामना करना पड़ सकता है।

लकी कलर: गोल्डन

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा सा मुश्किल भरा हो सकता है, परिवार हो या ऑफिस जो लोग भी आपको भड़काने की कोशिश करें, आपको सोंच समझ के फैसला लेना है और किसी की बातों में नहीं आना है। बाकी ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो इस हफ्ते कहीं घूमने जा सकते हैं।

लकी कलर: ब्राउन

तुला राशि (Libra)

तुला राशि आज दूसरो की बातों में आकर खुद का नुकसान कर सकते हैं, इसकी बहुत सम्भावना है। साथ ही वे थोड़े से चिड़चिड़े भी हो सकते हैं। इसलिए ऑफिस में हैं तो काम के साथ माइंड को रिलैक्स करने की कोशिश करें। साथ ही अपना गुस्सा भूलकर भी किसी और पर न निकालें।

लकी कलर: हरा

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि बुद्धि के तेज होते हैं, साथ ही ये अपने एक्शन्स से लोगों को अट्रैक्ट करते हैं। ऐसे में सबसे बड़ा खतरा इस राशि के जातकों के साथ में यही होता है कि ज्यादा लोग इन्हें पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में किसी को खुश करने की कोशिश में न लगें क्यूंकि अंत में आपकी उम्मीद से आपको झटका लग सकता है। साथ ही आज के दिन ऑफिस में बेवजह बॉस के संग बहस करने से बचें।

लकी कलर: गुलाबी

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातक आज अपने कार्यों की पूरा करने में थोड़ा अधिक समय लगा सकते हैं। साथ ही आज उम्मीद है कि इस राशि के जातक बहुत समय के बाद अपने किसी पुराने रिश्तेदारों से मुलाकात करें। हनुमान जी का नाम जप करें ताकि हनुमान जी की विशेष कृपा बरसती रहे।

लकी कलर: सफ़ेद

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। लेकिन अगर आपसे परिवार के बड़े सदस्य कुछ समझाने की कोशिश कर रहे हैं तो उसे समझें न कि बहस करें। बाकी वर्कप्लेस हो या घर आज का दिन आपके लिए काफी ज्यादा शुभ रहने वाला है।

लकी कलर: ब्लू

कुंभ राशि (Aquarius)

आज का दिन आपके लिए आपके ही पक्ष में रहेगा। वहीं, आज बहुत दिनों के बाद मनचाही वस्तु प्राप्त हो सकती है। जिसकी आप चाह रखते हैं। बुरे समय से अगर गुजर रहे थे तो आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित होने वाला है, बस भगवान हनुमान जी के ऊपर भरोसा रखें और उनका आशीर्वाद लें।

लकी कलर: येलो

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातक विदेश जाने का प्लान कर रहे थे तो भगवान उनकी इच्छाओं की पूर्ती कर सकते हैं। साथ ही बिजनेश में आपको प्रॉफिट मिलने की पूरी सम्भावना है। इसके अलावा परिवार के संग रिश्ते मजबूत होंगें।

लकी कलर: ब्लैक

 

Latest News