“Panir Tikka Masala”- आप सब से पार्टी या रेस्टुरेंट में “पनीर टिक्का मसाला” जरूर खाया होगा। इसका स्वाद लाजवाब होता है। पनीर टिक्का मसाला ठंडी के दिनों में लोग ज्यादा खाना पसंद करते है। पनीर टिक्का मसाला रेसिपी पनीर को मैरीनेट करके ग्रेवी में बनाया जाता है।

इसके स्वाद के आगे चिकेन, मटन भी फ़ैल हो जाता है। अगर आप वेजेटेरियन है, तो ये डिश आपका फेवरेट होने वाला है। आप इस डिश के फैन हो जायेंगे और कहेंगे वाह क्या स्वाद है। आइये इस डिश में लगने वाले सामान और बनाने की विधि को जानते है।

कुल 4 लोगो के लिए

“पनीर टिक्का मसाला” बनाने की सामग्री

  1. पनीर 400 ग्राम
  2. दही 1 कप
  3. तेल
  4. अदरक लहसुन का पेस्ट 1 चमच्च
  5. 1 निम्बू
  6. 1 चमच्च चाट मसाला
  7. 1 चमच्च जीरा पाउडर
  8. 1 चमच्च काली मिर्च पाउडर
  9. 1 चमच्च लाल मिर्च पाउडर
  10. 1 चमच्च धनिया पाउडर
  11. 1 चमच्च हल्दी
  12. 1 चमच्च गरम मसाला
  13. 1 चमच्च दालचीनी पाउडर
  14. 3 कटे प्याज
  15. 3 कटे टमाटर
  16. 1 बड़ा चमच्च खड़ा धनिया
  17. 4 सूखा लाल मिर्च
  18. 2 तेज पत्ता
  19. 2 काली इलाइची
  20. 1 कप मलाई
  21. 2 चमच्च कस्तूरी मेथी
  22. काजू 1 छोटा कप
  23. नमक

बनाने की विधि

सबसे पहले सभी सामान को एक जगह रख ले। आइये अब्ब इस ऑथेंटिक इंडियन डिश “पनीर टिक्का मसाला” बनाना शुरू करते है।

स्टेप 1

सबसे पहले पनीर को क्यूब के शेप में काट लेंगे। पनीर हो अपने हिसाब से हल्का बड़े बड़े शेप में काटे। अब एक बाउल में 2 कप दही लेके अच्छे से फेट ले। अब इसमें 1 चमच्च पेस्ट, 1 निम्बु, 1 चमच्च चाट मसाला, 1 चमच्च काली मिर्च पाउडर, 1 चमच्च लाल मिर्च पॉउडर, 1 चमच्च धनिया पाउडर, 1 चमच्च जीरा पाउडर और 1 चमच्च नमक दाल के अच्छे से मिला ले।

अब दही में पनीर के कटे क्यूब्स डाल दे, दही के घोल में पनीर के कुबेस को अच्छे से डीप कर दे। अब इसे 15 मिनट तक मैरीनेट होने के लिए छोड़ दे।

स्टेप 2

अब गैस पर कढ़ाई चढ़ाये और उसमे तेल डाले, तेल को गर्म होने दे। अब मैरीनेट किया हुआ ‘पनीर’ तेल में डाले। पनीर को तेल में अच्छे से फ्राई कर दे। पनीर को तब तक फ्राई करे जब तक की वो गोल्डन ब्राउन न हो जाये। अब पनीर को एक प्लेट में निकाल के रख ले।

Read More: “Panipuri Recipe” 1 घंटे में घर पर बनाये बाजार जैसे टेस्टी “पानीपूरी”
Read More: “Masala Dosa Recipe” मसाला डोसा बनाये इस तरीके से, स्वाद के आप हो जायेंगे दीवाने

स्टेप 3

अब गैस पर कढ़ाई चढ़ाये, कढ़ाई को गर्म होने दे। अब उसमें तेल डाले, तेल को अच्छे से गर्म होने दे। अब उसमें आधा चम्मच जीरा और तेजपत्ता दाल कर चटका ले। जीरा चटकने के बाद इसमें 4 सूखा लाल मिर्च, 3 कटा प्याज, 3 कटा टमाटर और नमक डालकर टमाटर के गल जाने तक भून ले। 2 बड़े चमच्च खड़े धनिया, 2 बड़ी इलाइची डालकर अच्छे से भून ले।

अब मसलो को भुनने के बाद इसे एक मिक्सर जार में निकाल के पीस ले। अब कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करे।अब इस पइसे हुए मसलो को तेल में डाल दे। अब इसमें 1 चमच्च हल्दी, 1 चमच्च गरम मसाला, 1 चमच्च दालचीनी पाउडर डालकर एक मिनट तक पका ले। अब इसमें फ्राई किये हुए पनीर डालके 5 मिनट पकाये। अब इसमें 1 कप मलाई और कस्तूरी मेथी डाल के 2 मिनट पका ले। अब इसमें एक छोटी कप काजू मिलाके गैस ऑफ कर दे।

स्टेप 4

अब आपका पनीर टिक्का मसाला तैयार है। अब इसे हरे धनिये से गार्निश करे और रोटी, नान, या पुलाव के साथ सर्व करे। एन्जॉय !

Latest News