“Chiken Biryani”- बिरयानी का स्वाद वाकई लाजवाब होता है। बिरयानी इंडिया के हैदराबाद में बहुत फेमस है। बिरयानी बहुत प्रकार के होते है, चिकेन बिरयानी, मटन बिरयानी और वेग बिरयानी। ज्यादातर लोग चिकेन बिरयानी खाना पसंद करते है। नॉनवेजटेरियन लोगो को ‘चिकेन बिरयानी’ जरूर पसंद आता है। बाजार में आपने बिरयानी जरूर खाया होगा, चलिए आज घर पर बिरयानी बनाना सीखते है।

कुल 6 लोगो के लिए

“चिकेन बिरयानी” बनाने की सामग्री

  1. 1 kg चिकेन
  2. 3 बड़े कप चावल
  3. खड़े गरम मसाले
  4. नमक
  5. 1 कटोरी तेल
  6. 2 चमच्च गरम मसाला पाउडर
  7. 4 चमच्च धनिया पाउडर
  8. 1 चमच्च हल्दी पाउडर
  9. 1 चमच्च लाल मिर्च पाउडर
  10. 3 चमच्च बिरयानी मसाला
  11. 6 बड़े प्याज
  12. 1 कप दही
  13. 2 बड़े टमाटर
  14. हरा धनिया
  15. 6 लाल मिर्च
  16. अदरक लहसुन का पेस्ट
  17. 10 कली लहसुन
  18. 2 बड़े चमच्च घी

“चिकेन बिरयानी” बनाने की विधि

सभी सामान को एक जगह रख ले ताकि बनाने में कोई परेशानी न हो। चलिए अब चिकेन बिरयानी बनाना शुरू करते है।

स्टेप 1

सबसे पहले चिकेन पीसेज को अच्छे से धो ले, अब चिकेन का पानी छान कर एक बाउल में निकाल ले। अब इसमें 1 कप दही, 1 चमच्च लाल मिर्च, 2 चमच्च लहसुन अदरक का पेस्ट, 1 चमच्च नमक, 1 चमच्च हल्दी डाले। अब इन सब से मिला के ढककर 20 मिनट मरिनाते होने रख दे।

स्टेप 2

अब गैस पे एक चावल पकने वाला बर्तन रख ले। इसमें 10 बड़े कप पानी डाले, जब पानी बॉईल हो जाये तो इसमें खड़े गरम मसाले डाल दे। अब इसमें 3 कप बासमती राइस डाले। चावल को 60 % पकने दे। फिर चावल को छलनी से छान के हवा में रख दे।

स्टेप 3

अब टमाटर, लाल मिर्च और लहसुन को मिक्सर में पीस के रख ले। अब गैस पर एक कढ़ाई चढ़ाये, कढ़ाई गर्म हो अजय तो उसमे तेल डाले और 2 बड़े कटे प्याज डाले। प्याज को रेड ब्राउन होने तक भून ले। प्याज भुनने के बाद निकल के रख ले। अब कढ़ाई में 1 कटोरी सरसो तेल डाले। तेल को गर्म होने दे, अब इसमें 4 कटे हुए प्याज डाले, प्याज को रेड ब्राउन होने तक भून ले।

अब इसमें टमाटर, लाल मिर्च और लहसुन का पेस्ट डाले। टमाटर का पानी सूखने तक भुने। अब इसमें मैरीनेट किये हुए चिकेन, 4 चमच्च धनिया पाउडर, 1 चमच्च हल्दी डालकर अच्छे से चला ले। अब इसे 20 मिनट मिनट पकने दे। अब इसमें 2 चमच्च गरम मसाला डालकर 1 – 2 बार चला ले। अब आपका चिकेन तैयार है।

स्टेप 4

अब आधे चिकेन को एक बड़े डिश में डाले उसके ऊपर बॉईल किया हुआ आधा चावल डाले, फिर उसके ऊपर बचा हुआ चिकेन डाले और फिर से बचा हुआ चावल डाल दे। अब इसमें 2 बड़े चमच्च घी, 2 चमच्च बिरयानी मसाला, थोड़ा सा पानी दाल के 20 मिनट तक पका ले।

स्टेप 5

अब आपका चिकेन बिरयानी तैयार है। इसे हरे धनिये से गार्निश करके प्याज के साथ एन्जॉय करे।

Latest News