Mahindra अब अपने इलेक्ट्रिक गाड़ियों की रेंज में लगातार आगे बढ़ती जा रही है और इसके लिए कई नए गाड़ियां हाल ही में टेस्टिंग के दौरान दिखे हैं। हाल ही में Mahindra XUV.e9 EV कूपे को व्हाइट और ब्लैक कैमोफ्लाज में पहली बार देखा गया है।

इससे पहले तक इसे केवल ब्लू और पर्पल कैमोफ्लाज में देखा गया था जो इलेक्ट्रिक सर्किट या मदरबोर्ड की तरह लगते थे। इस नए टेस्ट को देखने के बाद यह सवाल उठता है कि क्या यह XUV.e9 है या Mahindra का BE.09 है। तो आइये जानते है इसके बारे में पूरी डिटेल्स।

Mahindra XUV.e9 का डिज़ाइन

Mahindra XUV.e9 कूपे का डिज़ाइन भी बेहद शानदार है। जो इसके लंबाई की सीमाओं के बावजूद भी इसे बहुत ही सलीके से डिजाइन किया गया है। इसके पिछले हिस्से में बड़े LED टेल लाइट्स हैं, जो एक कनेक्टेड डिज़ाइन में आते हैं। खास बात यह है कि पहली बार इसके पिछले हिस्से में एक इल्युमिनेटेड लोगो भी देखा गया है जो “BE” को दर्शाता है।

Read More- Honda की इस स्कूटर ने मचाया तहलका, 26,500 की कीमत में मिल रहा है शानदार फीचर

Read More- Pani Ke Totke: पानी के ये उपाय कर देंगें हर समस्या को जड़ से ख़त्म, घर में होगी धन की बारिश!

image source- Rushlane

अब यह सवाल उठता है कि क्या यह BE.09 मॉडल है या नहीं। हालांकि एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह कार BE.09 नहीं बल्कि XUV.e9 है, जो XUV.e8 का कूपे वर्जन है और XUV700 का इलेक्ट्रिक वर्जन है।

Mahindra XUV.e9 के परफॉर्मेंस

Mahindra XUV.e9 की परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें लगभग 80 kWh की बैटरी कैपेसिटी और ड्यूल-मोटर AWD तथा सिंगल-मोटर वर्जन की उम्मीद की जा सकती है। इसके अलावा बोनट के नीचे फ्रंक भी दिया गया होगा। पिछले स्पाई शॉट्स में फ्रंट में फ्रंक की झलक मिली थी। Mahindra अपनी आने वाली EV ट्रायो (BE.05, XUV.e8, XUV.e9) को 2025 ऑटो एक्सपो में लॉन्च करने की योजना बना सकती है।

महिंद्रा XUV.e9 के स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशन विवरण
मॉडल महिंद्रा XUV.e9 (या BE.09)
कैमोफ्लाज व्हाइट और ब्लैक
फ्रंट डिज़ाइन LED DRLs, वर्टिकल LED हेडलाइट्स
पिछला डिज़ाइन LED टेल लाइट्स, इल्युमिनेटेड BE लोगो
व्हील्स 5-स्पोक ड्यूल-टोन एलॉय
इंटीरियर ट्रिपल स्क्रीन डैशबोर्ड, नया स्टीयरिंग व्हील
बैटरी कैपेसिटी 80 kWh (अपेक्षित)
पावरट्रेन ड्यूल-मोटर AWD, सिंगल-मोटर विकल्प
अनुमानित लॉन्च 2025 ऑटो एक्सपो
image source- Rushlane

Mahindra XUV.e9 या BE.09 के रूप में जो भी गाड़ी हाल ही में देखा गया है वह कंपनी के आने वाली इलेक्ट्रिक कार के रेंज का हिस्सा है। इस नई स्पाई तस्वीर ने Mahindra के EV सेगमेंट में और ज्यादा उत्सुकता बढ़ा दी है।

Read More- अपडेटेड स्टाइल और नए फीचर्स के साथ नजर आई नई TVS Apache RR 310 बाइक, जानें कब होगी लॉन्च

Read More- आटा गूंदते समय केवल मिला लें इस एक चीज को, बन जाएंगें रातों-रात करोड़पति!

हालांकि यह साफ़ नहीं है कि यह BE.09 है या XUV.e9, लेकिन इस बात की उम्मीद की जा रही है कि Mahindra अपने इस नए कूपे EV को 2025 ऑटो एक्सपो में पेश कर सकती है। EV की दुनिया में Mahindra के इस कदम से बहुत कुछ देखने को मिलेगा।

Latest News