अगर आप नॉनवेजटेरियन है और अंडा खाना पसंद करते है, तो ये रेसिपी आपको जरूर ट्राई करना चाहिए। वैसे तो हम नॉनवेज में चिकेन, मटन अक्सर खाते ही रहते है। अंडा करी तो आपने बहुत बार खाया होगा। आज हम कुछ स्पेशियल तरीके से अंडा करी बनाना सीखेंगे। हम इंडियंस अपने मसालों और स्वाद के लिए जाने जाते है। अंडा करी रेसिपी को बहुत लोग खाना पसंद करते है। आइये हम बिलकुल रेस्टुरेंट जैसा लाजवाब अंडा करी बनाते है।

5 लोगो के लिए

अंडा करी के लिए सामग्री

  1. 10 अंडा
  2. 3 बड़े प्याज
  3. 2 टमाटर
  4. 5 लाल मिर्च
  5. 1/2 चमच्च जीरा
  6. 2 बड़े इलाइची
  7. 2 तेजपत्ता
  8. 8 लहसुन की कलिया
  9. 2 चमच्च धनिया पॉउडर
  10. 1 चमच्च हल्दी पाउडर
  11. 1 चमच्च जीरा पॉवडर
  12. 1 चमच्च काली मिर्च पाउडर
  13. 1 चमच्च गरम मसाला
  14. 3 चमच्च नमक
  15. पानी अपने अनुसार

अंडा करी बनाने की विधि

सबसे पहले हम सब सामान को एक जगह ले लेंगे, ताकि बनाने वक्त कुछ छूटे न। आइये अब अंडा करी बनाना शुरू करते है।

स्टेप 1

सबसे पहले एक बर्तन में ठंडा पानी लेंगे। उसमें सभी अंडे को रख देंगे अब अंडे को गैस पर मीडियम फ्लेम पर चढ़ा देंगे, 15 मिनट अंडे को बॉइल होने दे। जब तक कि वह सीझ ना जाए। जब अंडा बॉइल हो जाएगा तो, वह फटने लगेगा। अब आपका अंडा उबाल चुका है। गैस को ऑफ कर दे।

स्टेप 2

अब बॉइल अंडा को छील ले अब गैस पर एक कढाई चढ़ाई और उसमें दो चम्मच तेल डालें तेल को गर्म कर ले। उसके बाद उसमें एक चम्मच हल्दी, आधा चम्मच मिर्च पाउडर डालें। उसके बाद अंडे में कट लगाकर तेल में डालें। ध्यान रहे अंडे में कट लगा हुआ होना चाहिए, नहीं तो अंडा फूटेगा और तेल उड़कर आपके फेस पर आ सकता है। अंडे को लाल होने तक भून ले।

स्टेप 3

अब उसी कढ़ाई में थोड़ा और तेल डाले, जितना आपको सही लगे। अब उसमें 1/2 चमच्च जीरा, 1 तेज पत्ता, 2 काली इलायची, 5 लाल मिर्च, 3 बड़े कटे प्याज, 2 टमाटर और 8 लहसुन की कलिया डालकर भुने जब तक की वो हल्का लाल न हो जाये। हल्का भुनने के बाद इसे मिक्सर में पीस कर रख ले।

स्टेप 4

अब गैस पर कढ़ाई चढ़ाये। उसमें 2 चम्मच तेल डालकर गर्म कर ले। अब गर्म तेल में आधा चम्मच जीरा डालें, जीरा चटक जाने के बाद उसमें पिसा हुआ मसाला डालें। अब उसमे 2 चमच्च धनिया पाउडर, 1 चमच्च जीरा पाउडर, 1 चमच्च हल्दी पॉवडर, 1 चमच्च काली मिर्च पाउडर डाले। अब मसाले को थोड़ी देर चला कर अच्छे से भून ले।

जब मसाले में से सुगंध आने लगे तो, उसमें पानी और तीन चम्मच नमक डाल दे। जब पानी उबल जाए तो उसमें फ्राई किये हुए अंडे डाल दे। अब ढक कर 15 मिनट पका ले। बीच-बीच में ढक्कन हटाकर चलाये। जब सब्जी पक जाये तो, उसमें गरम मसाला ऐड कर दे। अब एक मिनट तक पका कर गैस को बंद कर दें।

Read More: 1 घंटे में पाव भाजी बनाने की अनोखी रेसिपी, घर पर बनाये बिलकुल मार्किट जैसे स्वाद के साथ!
Read More: इंडियन मोमो रेसिपी (momo recipe) बनाएं 1 घंटे में, ऐसे नहीं बनाया होगा ये रेसिपी

स्टेप 5

अब आपका अंडा करी तैयार है। इसे नान, बटर नान, रोटी, पराठा, पूरी या चावल के साथ एन्जॉय करे।

Latest News