पाव भाजी रेसिपी : भारत में पाव भाजी रेसिपी बहुत फेमस फ़ूड है। अक्सर हम बाजार में पाव भाजी खाना पसंद करते है। इसका टेस्ट काफी लाजवाब होता है। ये खाने में थोड़ा तीता होता है, मगर कोई भी इसे खाने से मना नहीं कर पाता। इस रेसिपी को बहुत सारे सब्जी से बनाया जाता है। इसे पाव के साथ खाया जाता है। तो आइये, पाव भाजी में लगने वाले सामान और बनाने की विधि को जानते है।

कुल 4 लोगो के लिए

पाव भाजी बनाने की सामग्री

  1. 2 कप गोभी
  2. 3 बड़े आलू
  3. 1 शिमला मिर्च
  4. 1 बड़े टमाटर
  5. 1 कप मटर
  6. 1 गाजर
  7. 3 बड़े प्याज
  8. 8 लहसुन की कलिया
  9. अदरक
  10. 3 हरी मिर्च
  11. बटर
  12. तेल ( जितना जरूरत हो )
  13. 1 चमच्च जीरा
  14. 2 चमच्च नमक
  15. 4 चमच्च पाव भाजी मसाला
  16. 2 चमच्च गरम मसाला
  17. 1 चमच्च धनिया पाउडर
  18. 1 चमच्च हल्दी पाउडर
  19. 2 चमच्च लाल मिर्च पाउडर

पाव भाजी बनाने की विधि

सबसे पहले सब सामान को एक जगह रख लेंगे। आइये पाव भाजी बनाना शुरू करते है।

स्टेप 1

सबसे पहली आलू को छीलकर धो ले उसके बाद गोभी और गाजर को भी छीलकर अच्छे से धो ले। अब सब्जियों को धोने के बाद उसके हल्का कट्स लगा दे। अब एक कुकर ले ले उसमे 4 कप पानी डाल के सब सब्जी डाल दे। अब उसमे एक चमच्च नमक डाल कर गैस पर चढ़ा दे। कुकर के 4-5 सिटी लगा ले, जिससे सब्जी अच्छे से गल जाये।

स्टेप 2

अब एक बड़ा सा पैन लेंगे और उसे गैस पर चढ़ाएंगे। पैन को अच्छे से गर्म होने दे। अब उसमे 2 बड़े चमच्च तेल डाले (आप तेल अपने हिसाब से कम या ज्यादा कर सकते है )। तेल को अच्छे से गर्म कर ले अब उसमे 1 चमच्च जीरा, 3 बड़े कटे प्याज, 3 कटे हरे मिर्च, 8 कली लहसुन ( कटे हुए ) डाले। अब इसे हल्का भून ले, जब प्याज गाल जाये तो इसमें कटे हुए टमाटर ऐड कर दे, और इसे अच्छी तरह से पकाये। इसके बाद इसमें 1 कटा शिमला मिर्च और मटर डालकर 1 मिनट चला ले।

स्टेप 3

अब इसमें उबले हुए सब्जी मिलाकर अच्छे से मैश कर ले जिससे सब्जी अच्छे से मिक्स हो जाये। ध्यान रखे सब्जिया खड़े न रहे। अब सब्जी में पाव भाजी मसाला, हल्दी पॉवडर, धनिया पाउडर, मिर्ची पॉवडर, काली मिर्च पॉवडर डाल दे। अब भाजी को 1 या दो बार चला के 15 – 20 मिनट पका ले। जब भाजी पक जाये तो इसमें गरम मसाला ऐड कर के 1 मिनट बाद गैस ऑफ कर दे।

Read More: इंडियन मोमो रेसिपी (momo recipe) बनाएं 1 घंटे में, ऐसे नहीं बनाया होगा ये रेसिपी
Read More: ऐसे नहीं बनाया होगा उत्तपम, 30 मिनट में बनाएं लाजवाब नाश्ता

स्टेप 4

अब आपका भाजी तैयार है। अब आप ब्रेड को तवे पे बटर से सेक ले। अब भाजी के ऊपर बटर डाले और इसे सीके हुए ब्रेड और कटे प्याज के साथ एन्जॉय करे।

Latest News