Aadhaar Card Update: आधार कार्ड सबसे जरुरी दस्तावेज में से एक हैं। अगर आपके पास आधार कार्ड हैं तो आप किसी भी सरकारी और गैरसरकारी काम को आसानी से कर सकते हैं। वहीं अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं है तो आप किसी भी सरकारी या फिर गैंर सरकारी काम को नहीं कर पाएंगे। इस समय आधार कार्ड जारी करने वाली संस्था UIDAI की तरफ से अपडेट जारी किया गया है।

इस अपडेट के मुताबिक जिस आधार को जारी किए 10 साल से ज्यादा समय का वक्त हो गया है तो उनके द्वारा आधार कार्ड को अपडेट करा लेना चाहिए। आधार अपडेट करने के लिए धारक को पहचान पत्र और पते का प्रमाण पत्र जमा करना होगा। मौजूदा समय में आप मुफ्त में आधार अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए 14 सितंबर आखिरी तारीख तय की गई है। अगर इसके बाद आधार अपडेट करते हैं तो UIDAI की तरफ से 50 रुपये का शुल्क लिया जाएगा।

Read More: आइये घर पर बनाये लाजवाब बटर नान, आसान और स्वादिष्ट रेसिपी

Read More: प्रेमानंद महाराज से जानिए कि पूरे दिन में कितनी रोटी खाने से शरीर रहता है स्वस्थ!

आपको बता दें आधार अपेडट एक ऐसा प्रोसेस हैं। इस प्रोसेस के जरिए लोगों को अपनी पर्सनल डिटेल और बायोमेट्रिक डिटेल देनी होती है। इसी के आधार पर UIDAI आधार का सत्यापन करता है। आधार कार्ड का सारा डेटा CIDR में जमा किया जाता है। इसके बाद UIDAI आधार के सारे डेटा को अप्रूव करता है।

ऑनलाइन कैसे अपडेट करें

आधार अपडेट करने के लिए सबसे पहले आपको myaadhaar.uidai.gov.in पर विजिट करना होगा। इसके बाद आधार नंबर और उसका रजिस्ट्रर्ड मोबाइल नंबर पर भेजे गए ओटीपी का इस्तेमाल करके लॉगइन करना होगा। इसके बाद आप अपने प्रोफाइल में प्रदर्शित पहचान और पते की सारी जानकारी को चेक भी कर सकते हैं।

अगर आपकी सारी जानकारी सहीं है तो आप वैरिफाई वाली डिटेल और करेक्ट पर क्लिक कर सकते हैं। अब आप ड्रॉप-डाउन मेनू से पहचान पत्र और पते के दस्तावेजों का चुनाव करें और सारे दस्तावेजों को जमा करें।

Read More: चाहते हैं हमेशा पैसों से भरा रहे पर्स, तो ये उपाय आएंगे बहुत काम!

Read More: रसोई में रखी इन 5 चीजों को समय-समय पर बदलना होता है बहुत आवश्यक, वरना आप हो जाएंगें हैरान!

आप चुने गए सभी दस्तावेजों को अपलोड करते समय ये जरुर चेक कर लें कि आपकी सभी फाइल का साइज 2एमबी से कम का हो और वह JPEG, PNG, या PDF रुप में हों। अब आप अपने आधार की डिटेल को अपडेट करने के लिए फिर से ये चेक करें और सबमिट पर क्लिक करें।

Latest News