Best Electric Cars in India- भारत में इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड इस समय काफी ज्यादा हो गई है क्यूंकि सभी बढ़ती हुई पेट्रोल और डीज़ल के दाम और पर्यावरण की चिंता में है। ऐसे इलेक्ट्रिक कार सबसे बेहतर विकल्प बन कर सामने आई है। तो आइये हम आपको भारत में मौजूद कुछ बेहतरीन इलेक्ट्रिक कारों के बारे में बताएंगे जो न सिर्फ आपके पैसे बचाएंगी बल्कि पर्यावरण को भी सेफ करेंगी।

Mahindra E Verito

Mahindra E Verito एक इलेक्ट्रिक सेडान है जो दिखने में लगभग फ्यूल सेडान जैसी ही लगती है। इसमें अलॉय व्हील्स, बॉडी-कलर्ड बंपर्स, डोर हैंडल्स, ORVMs और साइड-बॉडी क्लैडिंग जैसी फीचर्स हैं। यह इलेक्ट्रिक सेडान 3-फेज़ 72-वोल्ट AC इंडक्शन मोटर पर चलती है जिसमें 21.2 kWh की बैटरी है जो एक फ्रंट-व्हील ड्राइव (FWD) ट्रांसमिशन से जुड़ी होती है।

Read more- Best Mileage Cars in India- Maruti, Honda और Tata जैसी गाड़ियों की कौन-सी कार देती है सबसे ज़्यादा माइलेज

Read more- गर्दिश में चल रहे इंग्लैंड के सितारे, ब्रेंडन मैकुलम को मिली यह बड़ी जिम्मेदारी, जानें अपडेट

Mahindra E Verito द्वारा दावा की गई रेंज 281 km है जो एक बार पूरी तरह से चार्ज होने पर मिलती है। ये बहुत ही कम रेंज के साथ है और इसकी कीमत भी बहुत कम है। इसकी कीमत 10.15 लाख रुपये से 10.49 लाख रुपये के बीच है।

Tata Tigor EV

Tata Tigor EV एक सेडान है जो अपनी शानदार डिजाइन के साथ आता है। इसके बाहरी लुक्स में ट्राई-एरो डिटेलिंग, 14-इंच हाइपर-स्टाइल्ड स्टील व्हील्स और एलईडी DRLs जैसी फीचर्स हैं। वही इसमें Ziptron पावरट्रेन का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें 26 kWh की बैटरी पैक है। यह कार 0-60 kmph की रफ्तार 5.7 सेकंड में पकड़ लेती है।

Tata Tigor EV की रेंज 306 km है जो एक बार फुल चार्ज होने पर मिलती है। वही फास्ट चार्जिंग से आप Tigor EV को 0-80% चार्ज मात्र 65 मिनट में कर सकते हैं, जबकि रेगुलर चार्जिंग से इसमें 9 से 10 घंटे का समय लगता है। इसकी कीमत 11.99 लाख रुपये से 13.14 लाख रुपये के बीच है।

Tata Nexon EV

Tata Nexon EV एक इलेक्ट्रिक SUV है जिसमें 16-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स और ब्लू हाइलाइट्स के साथ आकर्षक लुक दिया गया है। इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ZConnect एप्लिकेशन, रिमोट डोर लॉक/अनलॉक और टेम्परेचर कंट्रोल जैसी सुविधाएं हैं। इसकी रेंज 312 कम है जो 0-100 kmph घंटे की रफ्तार मात्र 9.9 सेकंड में पकड़ लेती है। इसकी कीमत 13.99 लाख रुपये – 16.85 लाख रुपये है।

MG ZS EV

MG ZS EV एक स्टाइलिश इलेक्ट्रिक SUV है जिसमें 17-इंच विंडमिल-इंस्पायर्ड अलॉय व्हील्स, एलईडी DRLs और प्रोजेक्टर हेडलैंप्स दिए गए हैं। इसमें 44.5 kWh की बैटरी पैक है जो एक मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर को पावर देता है। यह SUV 0-100 kmph की रफ्तार 8.5 सेकंड में पकड़ लेती है। इसकी रेंज 419 km है और कीमत 20.99 लाख रुपये – 24.18 लाख रुपये है।

Read more- राहुल, पंत या ध्रुव जुरेल किसे मिलेगा बांग्लादेश टेस्ट सीरीज में मौका? जानिए बड़ी खबर

Read more- Maruti Alto K10 पर पहली बार मिल रहा इतना तगड़ा डिस्काउंट, 33किमी माइलेज के साथ खरीदें

Hyundai Kona

Hyundai Kona Ev एक स्टाइलिश SUV है जिसमें चार्जिंग पोर्ट को छुपाया गया है और फ्रंट बम्पर में वेंट्स दिए गए हैं। इसमें 39.2 kWh की बैटरी पैक है जो 100 kW के इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देती है। इसकी रेंज 452 km है। वही इसकी कीमत 23.79 लाख रुपये – 23.97 लाख रुपये है।

Latest News