Best Safety Features Cars in India- भारत में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या जानते हुए भी अगर आप अपने लिए एक सेफ कार नहीं खरीद रहे है तो ये बहुत लापरवाही वाला काम हो सकता है। क्यूंकि एक रिपोर्ट के अनुसार 1 लाख लोगों में से 9.5 लोग सड़क हादसों में अपनी जान गंवा चुके हैं। इसलिए हम आपको भारत की टॉप सबसे सुरक्षित कारों के बारे में जानकारी देंगे जो Global NCAP के अनुसार सबसे ज्यादा रेटिंग प्राप्त कर चुकी हैं। तो आइये जानते है वो कौन सी कार है जिसको सबसे ज्यादा रेटिंग मिले है।

Tata Harrier

Tata Harrier जो 2019 में लॉन्च हुई थी जो सेफ्टी के लिए Global NCAP में सबसे ज्यादा रेटिंग प्राप्त करने वाली कार है। यह कार सुरक्षा के लिहाज से बेहतरीन मानी जाती है जिसमें छह एयरबैग्स, ISOFIX माउंट्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), और पैनिक ब्रेक अलर्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं।

Read more- Best Mileage Cars in India- Maruti, Honda और Tata जैसी गाड़ियों की कौन-सी कार देती है सबसे ज़्यादा माइलेज

Read more- राहुल, पंत या ध्रुव जुरेल किसे मिलेगा बांग्लादेश टेस्ट सीरीज में मौका? जानिए बड़ी खबर

Tata Safari

Tata Safari ये भी सेफ्टी के लिए भारत में सबसे ज्यादा अच्छी गाड़ियों की लिस्ट में आती है। इसमें भी छह एयरबैग्स, ESP, ट्रैक्शन कंट्रोल, ISOFIX माउंट्स, और हिल-होल्ड असिस्ट जैसी सुरक्षा सुविधाएँ हैं। यह कार 2023 में लॉन्च हुई और सुरक्षा और परफॉर्मेंस के मामले में सबसे बेहतर मानी जाती है।

Tata Nexon

Tata Nexon जिसे 2017 में लॉन्च किया गया था ज भारत की पहली ऐसी कार है जिसने 2018 में 5 स्टार रेटिंग प्राप्त किए थे। इसके सेफ्टी फीचर्स में छह एयरबैग्स, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर, टायर प्रेशर मॉनिटर, पार्किंग सेंसर, 360-डिग्री कैमरे, और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल शामिल हैं।

Volkswagen Virtus

Volkswagen Virtus जिसे 2022 में लॉन्च किया गया था। ये मिड-साइज सेडान सेगमेंट में एक फेमस मॉडल है। इसके सेफ्टी फीचर्स में छह एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), पार्क डिस्टेंस कंट्रोल, रियर व्यू कैमरा, हिल-होल्ड असिस्ट, और मल्टी-कॉलिजन ब्रेक्स शामिल हैं।

Skoda Slavia

Skoda Slavia जो 2021 में लॉन्च हुई थी। ये भी मिड-साइज सेडान सेगमेंट में एक फेमस मॉडल है। इसकी सेफ्टी फीचर्स में छह एयरबैग्स, मल्टी-कॉलिजन ब्रेकिंग, ABS, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल शामिल हैं।

Skoda Kushaq

Skoda Kushaq जो की 2021 में लॉन्च हुई थी। ये SUV सेगमेंट में एक बेहतरीन मॉडल है। इसमें छह एयरबैग्स, हिल-होल्ड असिस्ट, ट्रैक्शन कंट्रोल, ABS, ब्रेक डिस्क वाइपिंग, और TPMS जैसी सेफ्टी फीचर्स मौजूद हैं।

Tata Punch

Tata Punch जिसे भारत में 2021 में लॉन्च किया गया था। ये भारत की सबसे सेफ छोटी SUV मानी जाती है। इसके सेफ्टी फीचर्स में ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, ABS, EBD, ISOFIX माउंट्स, और हिल-स्टार्ट असिस्ट शामिल हैं।

Read more- गर्दिश में चल रहे इंग्लैंड के सितारे, ब्रेंडन मैकुलम को मिली यह बड़ी जिम्मेदारी, जानें अपडेट

Read more- अकाउंट में नहीं आया रिफंड तो क्या हैं सबसे बड़ी समस्या? जानिए बड़ी वजह

Mahindra XUV 700

Mahindra XUV 700 जिसे 2021 में लॉन्च किया गया था। ये एक 7-सीटर SUV है। इसके सेफ्टी फीचर्स में छह एयरबैग्स, ISOFIX माउंट्स, ABS, EBD, हिल-स्टार्ट असिस्ट, और हिल-डिसेंट कंट्रोल शामिल हैं।

Latest News