Upcoming Cars in India- त्योहारी सीजन से पहले कार निर्माता कंपनियां अपने नए मॉडल्स को लॉन्च करने की पूरी तैयारी में रहती हैं। इसका फायदा न केवल कंपनियों को होता है जो अपनी बिक्री बढ़ा पाती हैं बल्कि ग्राहकों को भी नए-नए ऑप्शंस मिलते हैं। इस सितंबर 2024 में कौन सी कारें बाजार में धमाल मचाने आ रही हैं आइए जानते हैं।

Tata Curvv ICE

Tata Motors ने 2 सितंबर 2024 यानि आज के दिन अपनी नई कूपे SUV, Tata Curvv का ICE को लॉन्च किया। इससे पहले अगस्त में कंपनी ने इस SUV का इलेक्ट्रिक कार लॉन्च किया था। इस बार पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन के साथ Tata Curvv ने इसको पेश किया गया है। जबकि इलेक्ट्रिक वर्जन की कीमत 17.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) थी वही ICE वर्जन को लगभग 12 से 13 लाख रुपये में लॉन्च किया गया है।

Read More- Best Cars for Long Drives in India- आराम, सेफ्टी और फीचर्स के साथ जानें कौन सी कार है बेस्ट

Read More- Weight Loss Tips: मोटी जाँघों से लेकर थुलथुले पेट को कम करने तक, इन सब्जियों के सेवन से पेट हो जाएगा गायब!

Skoda Slavia Monte Carlo Edition

Skoda भी इस सितंबर महीने में अपनी नई सेडान, Skoda Slavia Monte Carlo Edition को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हाल ही में कंपनी ने इस कार की हेडलाइट का एक टीज़र इमेज सोशल मीडिया पर जारी किया था। माना जा रहा है कि यह मौजूदा Slavia से ज्यादा पावरफुल इंजन के साथ आएगी जिससे इसकी परफॉर्मेंस और भी ज्यादा बेहतर होगी।

Mercedes Benz EQS Electric

लग्जरी सेगमेंट में Mercedes ने भी अपनी EQS इलेक्ट्रिक SUV को 5 सितंबर 2024 को लॉन्च करने की योजना बनाई है। यह एक इलेक्ट्रिक Maybach SUV होगी जिसमें कई शानदार फीचर्स होंगे। इस SUV की एक बार चार्ज करने पर लगभग 600 km की ड्राइविंग रेंज होगी जो इसे इस सेगमेंट की बेस्ट इलेक्ट्रिक SUV में से एक बनाएगी।

Hyundai Alcazar Facelift

Hyundai भी 9 सितंबर 2024 को अपने Alcazar SUV का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करने जा रही है। इस नए मॉडल में NFC, ADAS जैसी अत्याधुनिक सुविधाएँ भी होंगी। मौजूदा मॉडल की तुलना में इसके दाम में थोड़ा इज़ाफा हो सकता है लेकिन इसके फीचर्स इसे एक बेहतर विकल्प बनाएगी।

Tata Nexon CNG

Tata Motors इस महीने अपने लोकप्रिय मॉडल Nexon का CNG वर्जन भी लॉन्च कर सकती है। हालांकि अभी तक कंपनी ने इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसे भी सितंबर 2024 में लॉन्च किया जाएगा। इस CNG वर्जन को Bharat Mobility 2024 में शोकेस किया गया था जिससे इसके आने की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

Read More- मात्र 21 हजार में खरीदें Honda Activa 5G जबरदस्त माइलेज और शानदार फीचर्स के साथ।

Read More- इस सफेद मेवे को diet में कर लें शामिल, शरीर हो जाएगा पहलवानों की तरह मजबूत 

सितंबर 2024 में कई नए और दिलचस्प कार मॉडल्स भारत में लॉन्च होने जा रहे हैं। इनमें से सभी कार अपने आप में खास है। चाहे आप एक नई कूपे SUV की तलाश में हों, एक पावरफुल सेडान चाहते हों, या फिर एक लग्जरी इलेक्ट्रिक SUV—हर किसी के लिए कुछ न कुछ नया और रोमांचक जरूर है। तो तैयार हो जाइए अपने अगले कार खरीदने के लिए।

Latest News