Upcoming Car: सितंबर के महीने में कई नई कारें भारत में लॉन्च होने वाली हैं। इनमें से कुछ कारें इलेक्ट्रिक हैं, तो कुछ पेट्रोल या डीज़ल इंजन के साथ आएंगी। आइए जानते हैं कौन सी कंपनी कौन सी कार लॉन्च कर रही है। आइये जानते है डिटेल्स।

Tata Curvv ICE

टाटा मोटर्स अपनी नई कूपे एसयूवी Tata Curvv का ICE वर्ज़न 2 सितंबर को लॉन्च करेगी। अगस्त में कंपनी ने इस एसयूवी का EV वर्ज़न लॉन्च किया था। अब पेट्रोल और डीज़ल इंजन ऑप्शन के साथ कार को पेश किया जाएगा। एसयूवी का इलेक्ट्रिक वर्ज़न 17.49 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया था। लेकिन IC वर्ज़न को करीब 12 से 13 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लाया जा सकता है।

Ration Card Rule: राशन कार्डधारकों को तगड़ा झटका, सरकार ने नियमों में किया बड़ा बदलाव

Hero Honda Hunk,14,899 में मिलेगी शानदार माइलेज वाली बाइक, कहीं और नहीं मिलेगा इतना सस्ता

Skoda Slavia Monte Carlo Edition

मिली जानकारी के मुताबिक, Skoda भी इस महीने सेडान सेगमेंट में एक नई कार लॉन्च कर सकती है। Skoda Slavia Monte Carlo को भी इस महीने लॉन्च होने के लिए तैयार किया जा रहा है। Skoda ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर जारी की है। जिसमें कार का हेडलाइट दिखाया गया है। यह मौजूदा Slavia की तुलना में अधिक पावरफुल इंजन के साथ आ सकती है।

Mercedes Benz EQS Electric

लक्ज़री वाहन सेगमेंट में Mercedes भी EQS इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च करेगी। कंपनी इसे 5 सितंबर को आधिकारिक तौर पर मार्केट में उतारेगी। यह कई बेहतरीन फीचर्स वाली इलेक्ट्रिक मायबैक एसयूवी होगी। इसे एक बार चार्ज करने के बाद लगभग 600 किमी तक चलाया जा सकता है।

Hyundai Alcazar Facelift

दक्षिण कोरियाई ऑटोमेकर Hyundai भी 9 सितंबर को Alcazar SUV का फेसलिफ्ट वर्ज़न लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस एसयूवी में भी NFC, ADAS जैसे कुछ बेहतरीन फीचर्स होंगे। मौजूदा वर्ज़न के मुकाबले इसकी कीमत में थोड़ी वृद्धि हो सकती है।

JSW MG Windsor EV

JSW MG Motors भी 11 सितंबर को एक और इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च करेगी। इसे CUV सेगमेंट में लाया जाएगा। JSW MG Windsor EV में भी कुछ बेहतरीन फीचर्स दिए जाएंगे, जिनमें पैनोरमिक सनरूफ, ADAS, अधिक आरामदायक सीटें शामिल हैं। इसे एक बार चार्ज करने पर 460 किमी तक की रेंज दी जा सकती है। विंडसर ईवी की लॉन्च के समय कीमत लगभग 17 से 20 लाख रुपये हो सकती है।

कम बजट में शानदार माइलेज वाली बाइक, Honda CB Hornet सिर्फ 45 हजार में

Tata Nexon CNG

कंपनी इस महीने Curvv का पेट्रोल और डीज़ल वर्ज़न लॉन्च करेगी। साथ ही, कंपनी इस महीने Nexon का CNG वर्ज़न भी लॉन्च कर सकती है। फिलहाल कंपनी ने इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है लेकिन उम्मीद है कि इसे भी सितंबर में लॉन्च किया जाएगा। इस एसयूवी के CNG वर्ज़न को भारत मोबिलिटी 2024 में पहले ही प्रदर्शित किया गया है।

Latest News