Mahindra XUV700: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में Mahindra की कारों का एक अलग ही रुतबा है। अपनी इनोवेटिव स्टाइल और एडवांस फीचर्स के साथ Mahindra की कारें ग्राहकों के दिल में अपनी जगह बनाने में पूरी तरह कामयाब रही हैं। चाहे वह एंट्री लेवल हैचबैक हो या फिर पावरफुल SUV, Mahindra की कारें हर सेगमेंट में लोगों की पहली पसंद बन गई हैं।

लेकिन जब बात आती है महिंद्रा XUV700 की तो इसकी भौकाली और दमदार परफॉर्मेंस इसे बाकी कारों से एक कदम आगे रखती है। अब एक और अच्छी खबर है Mahindra XUV700 के चाहने वालों के लिए। Mahindra ने हाल ही में इस SUV की कीमतों में भारी कटौती की है जिससे अब इसे पहले से भी ज्यादा किफायती दाम में खरीदा जा सकता है।

Mahindra XUV700 की कीमत

Mahindra XUV700 के AX5 डीजल AT 7s वेरिएंट की कीमत में 70,000 रुपये की कमी की गई है। वहीं AX5 पेट्रोल MT 7s और AX5 डीजल MT 7s वेरिएंट की कीमतों में 50,000 रुपये की कटौती की गई है। इसके अलावा AX3 डीजल AT 7s और AX5 डीजल AT 5s वेरिएंट्स की कीमतों में 20,000 रुपये की कमी की गई है।

Read More: Hardik Pandaya नताशा से डाइवोर्स लेने के बाद क्या इन्हें कर रहे हैं डेट? तस्वीरें वायरल!

Read More: Tata की ब्लैक चिड़िया के नाम से लोकप्रिय Blackbird कार हो गई इंडिया में लांच, देखे कीमत और फीचर्स

पिछले महीने भी टॉप-एंड वेरिएंट AX7 और AX7L की कीमतों में 2.2 लाख रुपये की कटौती की गई थी। फिलहाल भारतीय बाजार में Mahindra XUV700 की एक्स-शोरूम कीमत 13.99 लाख रुपये से लेकर 26.04 लाख रुपये के बीच है। यह SUV कई आकर्षक रंगों में उपलब्ध है जिनमें एवरेस्ट व्हाइट, मिडनाइट ब्लैक, और नेपोली ब्लैक प्रमुख हैं।

Mahindra XUV700 के इंजन और माइलेज

इसके इंजन की बात करे तो Mahindra XUV700 SUV में दो पावरट्रेन इंजन मिलते हैं। पहला, 2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन जो 200 PS की अधिकतम पावर और 380 nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। वही दूसरा, 2.2-लीटर डीजल इंजन है जो 185 PS की पावर और 450 nm का पीक टॉर्क जेनेरेट करता है। यह SUV 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आती है।

साथ ही इसमें FWD (फ्रंट व्हील ड्राइव) और AWD (ऑल व्हील ड्राइव) सुविधा मिलती है जो इसे और भी ज्यादा पावरफुल बनाती है। इसके माइलेज की बात करें तो Mahindra XUV700 SUV में 17 km प्रति लीटर तक का माइलेज मिलता है जो इस सेगमेंट की SUVs में इसे एक बेहतर विकल्प बनाता है।

Mahindra XUV700 के फीचर्स

Mahindra XUV700 सिर्फ परफॉर्मेंस में ही नहीं बल्कि फीचर्स के मामले में भी सबसे आगे है। इसमें 5, 6 और 7 सीटर विकल्प उपलब्ध हैं जो इसे फैमिली के लिए एक बेहतरीन SUV बनाते हैं। इसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 12-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, सनरूफ, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, और बिल्ट-इन एलेक्सा कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलते हैं। ये सभी फीचर्स इस SUV को एक प्रीमियम फील देते हैं।

Mahindra XUV700 में सेफ्टी को भी ज्यादा ध्यान में रखा गया है। इसमें पैसेंजर्स की सुरक्षा के लिए 7 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS), और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं। ये सभी फीचर्स इसे एक सुरक्षित SUV बनाते हैं जो आपके और आपके परिवार के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

Mahindra XUV700 का मुकाबला

भारतीय बाजार में Mahindra XUV700 का मुकाबला Hyundai Alcazar, Tata Safari, Tata Harrier, और Hyundai Creta जैसी SUVs से है। लेकिन अपने पावरफुल इंजन, शानदार फीचर्स और अब किफायती कीमत के चलते Mahindra XUV700 इस सेगमेंट में सबसे आगे नज़र आ रही है।

Read More: अगस्त महीने में निसान की इस SUV पर मिल रहा पुरे 80 हजार का डिस्काउंट, मौके को हाथ से न जाने से

Read More: Pixel 9 का नया फोन आते ही Google Pixel 8 के दाम हुए कम, खरीदने वालों की लगी लॉटरी!

Mahindra XUV700 भारतीय बाजार में एक बेहतरीन SUV के रूप में उभरी है। इसकी नई कीमतें, पावरफुल परफॉर्मेंस, एडवांस फीचर्स और सेफ्टी के बेहतरीन इंतजाम इसे एक ऑल-राउंडर SUV बनाते हैं। अगर आप एक ऐसी SUV की तलाश में हैं जो आपकी फैमिली को लग्जरी और सेफ्टी का अनुभव कराए तो Mahindra XUV700 से बेहतर विकल्प शायद ही मिलेगा।

Latest News