TVS Apache RTR 160 4V: आज के समय में अगर आप एक ऐसी बाइक की तलाश में हैं जो न केवल स्टाइलिश हो बल्कि दमदार परफॉर्मेंस भी दे तो TVS Apache RTR 160 4V आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है। यह बाइक अपने सेगमेंट में एक बहुत ही पॉपुलर मॉडल है और युवाओं के बीच इसकी काफी डिमांड है। तो आइये हम आपको TVS Apache RTR 160 4V के बारे में सभी जानकारी देते है।

TVS Apache RTR 160 4V के इंजन और परफॉर्मेंस

इसके इंजन की बात करे तो TVS Apache RTR 160 4V का इंजन 159.7cc का है जो 17.31 bhp की पावर और 14.73 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है जो इसे शानदार राइडिंग अनुभव देता है। इस बाइक का इंजन न केवल पावरफुल है बल्कि यह काफी रिफाइन और स्मूद भी है जिससे लॉन्ग राइड्स पर भी थकान महसूस नहीं होती।

Read More: तगड़े डिस्काउंट के साथ खरीद लाएं REDMI Note 13 Pro+ 5G, 200MP कैमरा के साथ मिल रहा है धांसू ऑफर

Read More: Redmi का ये ताबड़तोड़ स्मार्टफोन 6,999 रुपये की कीमत में हुआ इंडिया में लांच, हर कोई कम कीमत में इसके फीचर्स को देख हो रहा खुश

TVS Apache RTR 160 4V के डिजाइन

इसके डिज़ाइन की बात करे तो TVS Apache RTR 160 4V की स्टाइलिंग इसकी सबसे बड़ी खासियतों में से एक है। इसका लुक एक दमदार स्ट्रीट फाइटर बाइक जैसा है। इसके हेडलाइट से लेकर फ्यूल टैंक और साइड पैनल्स तक का डिज़ाइन बहुत ही बेहतरीन और आकर्षक है। यह बाइक कुल 6 रंगों में उपलब्ध है: रेसिंग रेड, मेटैलिक ब्लू, नाइट ब्लैक, मैट ब्लैक, लाइटनिंग ब्लू, और ग्लॉसी ब्लैक।

TVS Apache RTR 160 4V के फीचर्स

TVS Apache RTR 160 4V में कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं जो इसे और भी आकर्षक बनाते हैं। इसमें DRL-equipped हेडलाइट, गियर शिफ्ट इंडिकेटर और तीन राइड मोड्स (अर्बन, स्पोर्ट, और रेन) शामिल हैं। इसके टॉप वेरिएंट में TVS SmartXonnect ब्लूटूथ कनेक्टिविटी सिस्टम भी मिलता है जिससे आप अपने फोन को बाइक से कनेक्ट कर सकते हैं और नेविगेशन, कॉल अलर्ट्स, और मैसेज अलर्ट्स जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

TVS Apache RTR 160 4V के सेफ्टी फीचर्स

TVS Apache RTR 160 4V के सेफ्टी फीचर्स की बात ककरे तो इसके बेस मॉडल में फ्रंट डिस्क/रियर ड्रम ब्रेक सेटअप दिया गया है जबकि मिड और टॉप वेरिएंट्स में रियर रेडियल टायर्स और दोनों व्हील्स पर डिस्क ब्रेक्स स्टैंडर्ड के रूप में उपलब्ध हैं। इसके अलावा यह बाइक एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) के साथ आती है जो ब्रेकिंग के दौरान बेहतर कंट्रोल और सेफ्टी देने का काम करता है।

TVS Apache RTR 160 4V के वेरिएंट्स और कीमतें

वेरिएंट कीमत (Avg. Ex-Showroom) विशेषताएँ
Apache RTR 160 4V Single Disc ABS – Black Edition ₹ 1,23,751 डिस्क ब्रेक्स, अलॉय व्हील्स
Apache RTR 160 4V Single Disc ABS ₹ 1,25,475 डिस्क ब्रेक्स, अलॉय व्हील्स
Apache RTR 160 4V Dual Disc – ABS ₹ 1,28,975 डिस्क ब्रेक्स, अलॉय व्हील्स
Apache RTR 160 4V Dual Disc – ABS – Bluetooth ₹ 1,32,275 डिस्क ब्रेक्स, अलॉय व्हील्स
Apache RTR 160 4V Special Edition ₹ 1,33,775 डिस्क ब्रेक्स, अलॉय व्हील्स
Apache RTR 160 4V Dual Channel ABS ₹ 1,38,721 डिस्क ब्रेक्स, अलॉय व्हील्स

Read More: 1200 करोड़ रूपये से ज्यादा की कमाई करने के बाद, इस दिन Kalki 2898 AD रिलीज होने जा रही OTT प्लेटफार्म में!

Read More: बिटिया के नाम पर ओपन कराएं ये खाता, मैच्योरिटी पर मिलेगा तीन गुना रिटर्न, जानें पूरी डिटेल

TVS Apache RTR 160 4V का मुकाबला

TVS Apache RTR 160 4V का मुकाबला Bajaj Pulsar N160 से होता है। इन दोनों बाइक्स के बीच मुकाबला बहुत ही करीबी है लेकिन Apache RTR 160 4V अपनी शानदार परफॉर्मेंस और बेहतर फीचर्स के कारण बाजी मार लेती है।

Latest News